Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जाति जनगणना: डेडलाइन से लेकर बजट तक कांग्रेस ने मोदी सरकार से किए ये सवाल

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि अगली जनगणना में जाति जनगणना भी शामिल होगी। कांग्रेस ने इस फैसले का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही मोदी सरकार से इसकी डेडलाइन सहित कई सवाल किए हैं। गुरुवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि केंद्र के जाति जनगणना को लेकर की गई घोषणा में कोई डिटेल नहीं है।

Caste Census From deadline to budget, Congress asked these questions to Modi government

कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग में जयराम रमेश ने कहा कि 2025-26 में गृह मंत्रालय में जनगणना आयुक्त कार्यालय, जिसे जनगणना कराने की जिम्मेदारी दी गई है, उसे 2025-26 के बजट में 575 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि 24 दिसंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कहा था कि राष्ट्रीय जनगणना के लिए 8254 करोड़ रुपये की जरूरत है, तो 575 करोड़ में आप कौन सी जनगणना कराएंगे?

जयराम रमेश ने जाति जनगणना की घोषणा के पीछे मोदी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि (केंद्र की) मंशा क्या है? मानसिकता क्या है? केवल एक हेडलाइन?” उन्होंने कहा कि जैसा कि राहुल गांधी ने कल कहा, ‘हेडलाइन तो दे दिया, लेकिन डेडलाइन कहां है? हमारे प्रधानमंत्री बिना डेडलाइन के हेडलाइन देने में माहिर हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !