Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ट्रंप के सख्त टैरिफ पर चीन ने दिया यह जवाब

अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 125 फिसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन ने भी सख्ती दिखाई है। एक अधिकारी ने कहा है कि चीन ‘चुप नहीं बैठेगा’। अमेरिका की ओर से चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाए जाने की घोषणा के बाद चीन ने जवाबी कार्रवाई की थी। चीन के वित्त मंत्रालय ने अमेरिका से आयात होने वाली वस्तुओं पर शुल्क 34% से बढ़कर 84% करने की घोषणा की। इस जवाबी कार्रवाई पर ट्रंप ने चीन की चीजों पर आयात शुल्क 104 फीसदी से बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया है।

 

 

China gave this answer to Trump's strict tariff

 

 

 

चीन ने दिया यह जवाब:

चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि जब उसके लोगों के अधिकारों और हितों को चोट पहुंचाई जा रही हो, तो चीनी सरकार किसी भी तरह से चुप नहीं बैठेगी। चीन के एक सरकारी अखबार ने अपने संपादकीय में लिखा है कि वैश्विक एकजुटता व्यापार अ*त्याचार पर जीत दिला सकती है।

इस लेख में जापान, दक्षिण कोरिया और दूसरी एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के साथ बीजिंग के सहयोग का उल्लेख किया गया है। इसी बीच चीन के वाणिज्य मंत्री वांग वेंटाओ ने यूरोपीय व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविच और मलेशिया के व्यापार मंत्री जफरुल अजीज के साथ बातचीत की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !