Saturday , 6 June 2026
Breaking News

दो AUDI, स्कोर्पियो, एंडेवर, कई लग्जरी फ्लैट्स, XEN निकला इतने करोड़ का मालिक

जयपुर: जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता (XEN) के यहां छापेमा*री की है। सर्च में इंजीनियर के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी मिली है। एसीबी के एडिशनल एसपी ने बताया कि इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसके बाद सर्च में अब तक आरोपी के पास से 2 ऑडी कार सहित करीब 2 करोड़ की गाड़ियां मिली हैं। मिली जानकारी के अनुसार विदेशों में घूमने का शौकीन इंजीनियर कई लग्जरी फ्लैट और फार्म हाउस का भी मालिक है। दूदू (जयपुर) में पोस्टेड आरोपी हरिप्रसाद मीणा के खिलाफ कार्रवाई गुरुवार सुबह शुरू हुई थी।

 

 

ACB jaipur action on PWD XEN Rajasthan News

 

 

 

एसीबी की टीम पहुंची 5 ठिकानों पर

एक्सईएन के 5-6 ठिकानों सर्च किया जा रहा है। इनमें दूदू के गांव बगड़ी और जगतपुर में उसके घर सहित ऑफिस में भी एसीबी के अधिकारी मौजूद हैं। हरिप्रसाद मीणा के घर से 2 ऑडी भी मिली हैं। जानकारी के अनुसार ये कारें संभवत: दो-तीन साल ही पुरानी हैं।इंजीनियर के यहां कई एग्रीकल्चर जमीनों के भी डॉक्युमेंट्स भी मिले हैं। मीणा ने विदेश यात्राओं और महंगी होटलों में रूकने में करीब 45 लाख रुपए भी खर्च किए हैं।

 

 

 

इनकम से 200 प्रतिशत अधिक की प्रॉपर्टी:

आरोपी इंजीनियर जयपुर के अलावा दौसा में भी जमीनों में इंवेस्ट किया है। उसने लालसोट में एक लग्जरी फार्म हाउस भी बना रखा है। आरोपी और परिवारजनों के करीब 19 बैंकों में खाते हैं जिन से करोड़ों का लेनदेन हुआ है। कार और जमीनों के लिए बैंक से लोन लिया, लेकिन समय से पहले ही चुका दिया।

 

 

एएसपी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि एक्सईएन ने सरकारी नौकरी में आने से अब तक करीब चार करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जमा की है। जो कि जो कि लीगल इनकम से करीब 200 प्रतिशत अधिक है। फिलहाल आरोपी इंजीनियर से उसके जगतपुरा स्थित घर पर पूछताछ की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !