Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बिना घोड़ी, बाजे और बारात के हुई शादी

समाज को दिया द*हेज और खर्चीले विवाह के विरुद्ध सशक्त संदेश

सवाई माधोपुर: जब जिम्मेदार अधिकारी समाज के लिए मिसाल बनें, तो बदलाव की दिशा और तेज हो जाती है। ऐसा ही उदाहरण पेश किया राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की अधिकारी ज्योत्सना खेड़ा और राजस्थान वन सेवा (आरएफएस) के अधिकारी योगेश वर्मा ने, जिन्होंने ना धूमधाम की, ना तामझाम-बल्कि बेहद सादगी से विवाह कर समाज को दिया एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश दिया है।

 

 

Marriage happened without mare, band and procession in sawai madhopur

 

जयपुर निवासी आरएएस अधिकारी ज्योत्सना खेड़ा (बैच 2024) एवं अलवर निवासी आरएफएस अधिकारी योगेश वर्मा (बैच 2022) ने बुधवार को सवाई माधोपुर स्थित मानटाउन क्लब में गिने-चुने अतिथियों की मौजूदगी में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर वैवाहिक बंधन में बंध गए। इससे पूर्व कोर्ट मैरिज के जरिए विवाह की विधिक प्रक्रिया पूर्ण की गई।

 

 

 

इस विवाह की खास बातें:

  • बिना घोड़ी, बिना बाजा और बिना बारात के संपन्न हुआ विवाह,
  • न कोई दिखावा, न दहेज, सिर्फ सादगी और पारिवारिक आशीर्वाद
  • समाज को दिया एक बुलंद और सार्थक संदेश: “शादी दिखावे से नहीं, समझ और सहयोग से होती है”

 

दोनों अधिकारी वर्तमान में महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्यरत:

ज्योत्सना खेड़ा वर्तमान में मलारना डूंगर में एसडीम के पद पर कार्यरत हैं, जबकि योगेश वर्मा फलौदी और पालीघाट क्षेत्र में एसीएफ पद पर सेवारत हैं। ज्योत्सना के पिता सेवानिवृत्त आईएएस कैलाश बैरवा पूर्व में सवाई माधोपुर में सेवाएं दे चुके हैं, जिससे यह जिला दोनों अधिकारियों के जीवन की खास स्मृति बन गया है।

 

समारोह की गरिमा बढ़ाई इन अधिकारियों ने:

इस सादगीपूर्ण अवसर पर जिले के कलेक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, एडीएम संजय शर्मा, जिला परिषद सीईओ गौरव बुडानिया, उपखंड अधिकारी अनूप सिंह, रणथंभौर डीएफओ रामानंद भांकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

समाज के लिए प्रेरणा:

यह विवाह ना केवल एक निजी आयोजन रहा, बल्कि सामाजिक सुधार की दिशा में एक सशक्त कदम बन गया है। द*हेज और फिजूलखर्ची से मुक्त विवाह आज की पीढ़ी के लिए एक नई सोच और साहसिक कदम की मिसाल है।

जब प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े अधिकारी समाज के लिए आदर्श बनते हैं, तब परिवर्तन केवल नीतियों में नहीं, जीवन मूल्यों में भी उतरता है।”

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !