Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जा*न

जयपुर: राजधानी जयपुर में आज सोमवार को दोपहर चलते एक ट्रक में आग गई। जानकारी के अनुसार लोड माल को खाली कर ट्रक वापस जा रहा था। ट्रक में आग लगने पर ड्राइवर ने बाहर की ओर कूदकर अपनी जा*न बचाई। सूचना पर मौके पर झोटवाड़ा फायर स्टेशन से पहुंची एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। झोटवाड़ा फायर स्टेशन कर्मी ने बताया कि दोपहर करीब 2:45 बजे दादी का फाटक पुलिया पर ट्रक में आग लगी थी।

 

A moving truck caught fire in jaipur

 

 

ट्रक लोड माल को पास ही स्थित अमेजन कंपनी में खाली कर वापस जा रहा था। पुलिया से उतरते समय अचानक ट्रक के इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते चलते ट्रक के केबिन से आग उठने लगी। ट्रक से आग की लपटों के उठता देखकर राहगीरों में द*हशत फैल गई। ड्राइवर ने तुरंत ट्रक को रोड किनारे रोका। इसके बाद ड्राइवर ने बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में ट्रक केबिन से धुआं और भीषण आग की लपटे उठने लगी।

 

 

पुलिया पर दोनों तरह के वाहनों को कुछ दूरी पर रुकवाया गया। झोटवाड़ा फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड कर्मियों ने महज 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ट्रक का केबिन जलकर कबाड़ में बदल गया। प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !