Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एसीबी भरतपुर ने पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक को 1 लाख 50 हजार रूपये की रि*श्वत लेते पकड़ा

जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए भगवत प्रसाद सैनी एग्रीकल्चर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक शाखा भुसावर जिला भरतपुर व उसके रिश्तेदार सोमेन्द्र कुमार सैनी द्वारा पीएनबी बैंक के बाहर परिवादी से 1 लाख 50 हजार रूपये (20 हजार रूपये भारतीय चलन मुद्रा व 1,30,000 रूपये डमी करेन्सी) रि*श्वत लेते हुए रंगे हाथों गिर*फ्तार किया है।

 

Acb bharatpur action on Manager of Punjab National Bank

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान जयपुर के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी द्वारा पीएनबी शाखा भुसावर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उधोग उन्नयन योजना के अन्तर्गत लोन हेतु आवेदन किया था। लोन को पास करने की एवज में एग्रीकल्चर मैनेजर भगवत प्रसाद सैनी द्वारा परिवादी से डेढ़ लाख रूपये रि*श्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी रेंज भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी भरतपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !