Saturday , 7 March 2026
Breaking News

एसीबी ने बीएड कॉलेज की लेक्चरर को 15 हजार की रि*श्वत लेते किया गिर*फ्तार

जोधपुर: एसीबी की टीम ने जोधपुर के एक निजी बीएड कॉलेज की लेक्चरर को 15 हजार रुपए की रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया है। आरोपी लेक्चरर ने एक स्टूडेंट की उपस्थिति पूरी करने और इंटर्नशिप के लिए रिलीविंग लेटर देने की एवज में रि*श्वत मांगी थी। ब्यूरों के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी मीनाक्षी को परिवादी से 15 हजार रुपए की रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया है।

 

 

ACB jodhpur action on lecturer of slbs bed college in jodhpur

 

 

डॉ. मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर ईकाई को शिकायत मिली थी कि एसएलबीएस बीएड कॉलेज की लेक्चरर मीनाक्षी द्वारा प्रथम वर्ष बीएड कॉलेज की परिवादिया छात्रा से उपस्थिति पूरी करने एवं इन्टर्नशिप के लिए रिलीविंग लेटर देने की एवज में 15 हजार रुपए रि*श्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। इसके बाद शिकायत का सत्यापन कराने के लिए ट्रैप प्लान किया गया। एसीबी के एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ की अगुवाई में इंस्पेक्टर सुनीता कुमारी, एसआई किशन सिंह चारण सहित अन्य टीम ने जाल बिछाया।

 

 

 

 

टीम आज दोपहर करीब 12 बजे के आस-पास जैसे ही छात्रा ने लेक्चरर को 15 हजार दिए। इसके बाद एसीबी टीम ने रंगे हाथों गिर*फ्तार कर लिया। एसीबी टीम छात्रा से संबंधित रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। लेक्चरर से पूछताछ कर मामले में किसी अन्य की भूमिका को लेकर भी छानबीन कर रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !