Saturday , 5 September 2026
Breaking News

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। ईरान (Iran) द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किए जाने के बाद आयात होने वाले तरल ईंधनों (LPG) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसका प्रभाव गैस सिलेंडर के दामों पर भी पड़ा है।

Gas cylinders become more expensive in india

भारत में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दाम में 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सूत्रों के अनुसार नई दरें 7 मार्च से लागू होंगी और इसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है।

बुकिंग अब में 21 से 25 दिन का अंतराल लागू:

तेल कंपनियों ने रसोई गैस के बुकिंग अंतराल को 21 से 25 दिन लागू कर दिया है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी उपभोक्ता ने कोई रसोई गैस सिलेंडर 1 तारीख को बुक करवाया है। 2 तारीख को सिलेंडर डिलीवर हो गया तो वह अगली बुकिंग डिलीवरी के 21 या 25 दिन बाद ही कर सकेगा। कंपनियों के अलग-अलग बुकिंग पीरियड हैं। यह बदलाव ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल व गैस आपूर्ति में अनिश्चितता के चलते हुआ है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !