Friday , 23 October 2026
Breaking News

केस कमजोर करने की कीमत 3 लाख! 50 हजार लेते ही ACB ने सरकारी वकील को दबोचा 

सीकर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीजेएम नंबर-01, नीमकाथाना में कार्यरत सहायक निदेशक अभियोजन (APP) कौशल सिंह राठौड़ को 50 हजार रुपये की रि_श्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीकर (Sikar) एसीबी की टीम ने आरोपी को जयपुर रेलवे स्टेशन (Jaipur Railway Station) के पास ट्रैप कर रि_श्वत की नकदी बरामद की।

ACB Sikar Neem ka thana Assistant Director of Prosecution jaipur 25 july 26 vikalp times

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को एक परिवादी की शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि परिवादी का पुत्र नीमकाथाना (Neem Ka Thana) जेल में बंद है और उसके खिलाफ संगठित गिरोह से जुड़े एक मामले की सुनवाई चल रही है। इस मामले में राहत दिलाने के नाम पर एपीपी कौशल सिंह राठौड़ ने 3.25 लाख रुपये की रि_श्वत मांगी थी।

पैरवी कमजोर करने और गंभीर धाराएं हटाने के बदले मांगी रि_श्वत:

शिकायत के अनुसार आरोपी ने अभियोजन पक्ष की पैरवी कमजोर करने, भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 111(4) और धारा 308 हटाने तथा मामले में प्रभावी पैरवी नहीं करने के एवज में रि_श्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान रि_श्वत की राशि 3 लाख रुपये तय होना सामने आया।

जयपुर रेलवे स्टेशन के पास 50 हजार रुपये लेते दबोचा:

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार आरोपी कौशल सिंह राठौड़ को जयपुर (Jaipur) रेलवे स्टेशन के पास परिवादी से 50 हजार रुपये की रि_श्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप के दौरान रि_श्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई।

सीकर एसीबी टीम ने की कार्रवाई|:

यह कार्रवाई एसीबी जयपुर (ACB Jaipur) के उपमहानिरीक्षक पुलिस (प्रथम) डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। ट्रैप ऑपरेशन का नेतृत्व सीकर एसीबी (ACB Sikar) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार और पुलिस निरीक्षक सुभाष मील ने किया। कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर संपन्न हुई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज:

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव तथा महानिरीक्षक एस. परिमला की निगरानी में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। एसीबी यह भी जांच कर रही है कि इस रि_श्वतखोरी के मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है या नहीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !