Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

‘खाता दो, कमीशन लो’ का खेल पड़ा भारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने अपने बैंक खाते (Bank Account) किराये पर देकर साइबर ठ_गी में इस्तेमाल कराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस (Police) ने आरोपियों को रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा। मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके दो आरोपियों के दोस्तों को कमीशन पर खाते उपलब्ध कराने की बात सामने आई है।

 

Kotwali Police Sawai Madhopur News 25 July 26 Vikalp Times

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मेत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Sawai Madhopur) विजय सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर) (Co City Sawai Madhopur) राजेन्द्र मीना के निकटतम सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार थाने पर दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने अपने बैंक खाते कमीशन के बदले अपने मित्र असलम और सोयल को साइबर फ्रॉ_ड के लिए उपलब्ध कराए थे। असलम और सोयल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि शेष आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

23 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में दबिश देकर तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने आरोपी 19 वर्षीय इमरान पुत्र रईश निवासी रेलवे कॉलोनी, 23 वर्षीय किशन रैगर पुत्र कजोड़  निवासी रेलवे कॉलोनी और 20 वर्षीय सुमित बैरवा पुत्र मीठालाल बैरवा निवासी गोपालपुरा की ढाणी, रेलवे कॉलोनी, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !