Wednesday , 9 September 2026
Breaking News

नई पीढ़ी सवाल पूछती है, आदेश नहीं तर्क चाहती है, हमें अपना तरीका बदलना होगा: मोहन भागवत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा कि आज की नई पीढ़ी (New Generation) हर बात को तर्क के आधार पर समझना चाहती है। इसलिए समाज और परिवारों को अपने संवाद (Communication) का तरीका बदलना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं (Youths) पर आदेश थोपने के बजाय उनसे बातचीत कर सहमति बनाना समय की आवश्यकता है।

The new generation asks questions and seeks logic rather than orders we must change our approach Mohan Bhagwat Vikalp Times

 

दिल्ली (Delhi) के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (Ambedkar International Centre) में विश्व मांगल्य सभा (Vishwa Mangalya Sabha) द्वारा आयोजित ‘समकालीन मातृत्व’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat) ने कहा कि पहले के समय में बच्चे अपने माता-पिता (Parents) और बड़े-बुजुर्गों की बात बिना सवाल किए मान लेते थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं।

उन्होंने कहा, “आज की पीढ़ी सवाल पूछती है और हर बात का कारण जानना चाहती है। इसलिए उन्हें समय देना, अपनापन दिखाना और उनसे लगातार संवाद करना जरूरी है। आदेश देने के बजाय चर्चा होनी चाहिए और फैसले सहमति से होने चाहिए।”

परिवारों में संवाद बढ़ाने पर दिया जोर:

मोहन भागवत ने कहा कि वर्तमान समय में परिवारों के भीतर बातचीत कम होती जा रही है, जबकि युवाओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान करें और उनके सवालों के जवाब देने के लिए स्वयं भी अपना ज्ञान बढ़ाते रहें।

उन्होंने कहा कि बच्चे केवल सुनकर नहीं, बल्कि अपने माता-पिता और परिवार (Family) के व्यवहार को देखकर अधिक सीखते हैं। इसलिए अभिभावकों को अपने आचरण से सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

भारतीय संस्कृति पर जताया भरोसा:

आरएसएस (RSS) प्रमुख ने कहा कि समाज में कई विवाद भ्रम के कारण पैदा होते हैं और कई बार जानबूझकर भी भ्रम फैलाया जाता है। उन्होंने लोगों से बिना सोचे-समझे विदेशी जीवनशैली अपनाने के बजाय भारतीय संस्कृति (Indian Culture) और मूल्यों के अनुरूप जीवन जीने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक भारतीय संस्कृति और परंपराओं (Tradition) के बारे में गलत धारणाएं फैलाई गईं, जबकि भारत (India) की सांस्कृतिक नींव बेहद मजबूत है। लोगों को अपने इतिहास (History) , ज्ञान (Knowledge) और परंपराओं पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

पाठ्यपुस्तकों में हिंदू देवी-देवताओं की जानकारी शामिल करने की वकालत:

अपने संबोधन में मोहन भागवत ने यह भी कहा कि स्कूलों (School) की पाठ्यपुस्तकों में हिंदू देवी-देवताओं से संबंधित जानकारी भी शामिल की जानी चाहिए, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से बेहतर तरीके से परिचित हो सके।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !