Wednesday , 19 August 2026
Breaking News

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह के लिए उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों (Police personnel) को ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ (Constable of the Month) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) सचिन मित्तल ने पुलिसकर्मियों की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

 

6 Jaipur police personnel named Constable of the Month Rajasthan News Vikalp Times

 

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने कहा कि जयपुर पुलिस (Jaipur Police) का ध्येय “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” की भावना को साकार करना है। इसी उद्देश्य के तहत पुलिसकर्मियों के बेहतर कार्यों को पहचान देकर उन्हें प्रोत्साहित और सम्मानित किया जा रहा है।

अपराध नियंत्रण और जनसेवा में निभाई अहम भूमिका:

जुलाई 2026 के ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ पुरस्कार के लिए अलग-अलग जिलों और शाखाओं से छह पुलिसकर्मियों का चयन किया गया। इन पुलिसकर्मियों ने अपराध नियंत्रण, वारंटों के निस्तारण, यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और विभागीय कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया।

आबिद खान – यातायात और अभियान में सराहनीय कार्य:

जिला पूर्व से चिन्हित आबिद खान, कांस्टेबल कार्यालय पुलिस उपायुक्त पूर्व ने जुलाई माह में एमवी एक्ट, बाल वाहिनी और रिफ्लेक्टर टेप अभियान के तहत अधिकाधिक कार्रवाई करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा सर्किल और थानों में आयोजित अपराध गोष्ठियों से संबंधित सूचनाओं को समय पर तैयार करवाकर प्रेषित कराने का कार्य भी सराहनीय रहा।

राकेश – ब्लाइंड म_र्डर की जांच में अहम भूमिका:

जिला पश्चिम के राकेश, कांस्टेबल जिला विशेष टीम जयपुर (Jaipur) पश्चिम ने पुलिस थाना हरमाड़ा के एक मामले में अज्ञात मृ_तक की पहचान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बस्सी टोल के सीसीटीवी कैमरों और टोल पेमेंट से मिले सुरागों के आधार पर ह_त्या की वारदात में शामिल सोनू बैरवा और सुधांशु जांगिड़ को गिरफ्तार करवाने में उनका अहम योगदान रहा।

ओमेश – दो घंटे में ब्लाइंड म_र्डर का खुलासा:

जिला उत्तर के ओमेश, कांस्टेबल पुलिस थाना जयसिंहपुराखोर ने अज्ञात मृ_तक के ब्लाइंड म_र्डर का घटना के करीब दो घंटे बाद ही खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मामले में शामिल आरोपियों को नामजद कराने के साथ थाने के दो प्रकरणों में वांछित इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में भी सहयोग किया। इसके अलावा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मुकदमों के निस्तारण में भी उनका सराहनीय योगदान रहा।

मुकेश कुमार – 68 वारंट और 57 सम्मन का निस्तारण

जिला दक्षिण के मुकेश कुमार, कांस्टेबल पुलिस थाना विधायकपुरी ने जुलाई माह में 11 स्थाई वारंट, 20 गिरफ्तारी वारंट और 35 जमानती वारंट का निस्तारण कराया। इसके साथ ही 57 सम्मन तामील करवाने का महत्वपूर्ण कार्य भी किया।

सुरेश कुमार – दो चोरी की बाइक पकड़कर पुलिस को सौंपी:

कांस्टेबल सुरेश कुमार, यातायात उत्तर ने जोरावर सिंह गेट पर ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ दो चोरी की मोटरसाइकिल पकड़ने में सफलता हासिल की। दोनों मोटरसाइकिलों को संबंधित थाने को सुपुर्द किया गया।

भजन लाल – विभागीय कार्यों में दिखाई मेहनत और लगन:

भजन लाल, कांस्टेबल पुलिस नियंत्रण कक्ष, आयुक्तालय जयपुर ने राजस्थान हाईकोर्ट और राजस्थान अपील अधिकरण, जयपुर से प्राप्त रिट पिटीशन, अपील और अवमानना याचिकाओं को लाइट्स पोर्टल पर निर्धारित समय में अपडेट करने का कार्य किया। इसके अलावा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करवाने के साथ रिट, विभागीय जांच और अनुसंधान से संबंधित पत्रावलियों में भी मेहनत और लगन से कार्य किया।

पुलिस आयुक्तालय की ओर से इन छह पुलिसकर्मियों के कार्यों को सराहते हुए उन्हें ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ पुलिसिंग में उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Wazirpur police loan money sawai madhopur news 16 aug 26 vikalp times

ज्यादा लोन के लालच में फंसा युवक, QR कोड से 30 हजार 975 रुपए की ठ_गी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की वजीरपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठ_गी …

Tragic road accident in Jhalawar Private bus devotees, 4 dead bhimsagar patlapir Vikalp Times

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं को रौं_दती निकली प्राइवेट बस, 4 की मौ_त

झालावाड़: Jhalawar जिले में शनिवार (15 अगस्त) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातला …

Journalists gathered on the occasion of Durgadas Rathore Jayanti in Sirohi Vikalp Times

दुर्गादास राठौड़ जयंती पर जुटे पत्रकार, पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प

सिरोही: वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ (Durgadas Rathore) की जयंती के अवसर पर इंडियन फेडरेशन ऑफ …

Naimuddin Guddu became the Pradhan for the third time Ladpura Kota Vikalp Times

6 दिन में छिनी थी कुर्सी, अब हाईकोर्ट के आदेश पर तीसरी बार प्रधान बने नईमुद्दीन गुड्डू

कोटा: लाडपुरा पंचायत समिति (Ladpura Panchayat Samiti) के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू (Naimuddin Guddu) ने शुक्रवार को …

RAS Officer Pinki meena apo before joining dausa assistant collector post Vikalp Times

साढ़े 5 साल बाद बहाली, दौसा में पोस्टिंग और फिर APO…पिंकी मीणा का मामला फिर चर्चा में

दौसा: राजस्थान (Rajasthan) की चर्चित RAS अधिकारी पिंकी मीणा (Pinki Meena) को दौसा सहायक कलेक्टर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !