Wednesday , 19 August 2026
Breaking News

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग (Home Ministry Rajasthan) ने राजस्थान पुलिस सेवा (Rajasthan Police Service) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के 57 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। वहीं, उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के 24 अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

 

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

 

ASP स्तर के अधिकारियों की सूची में जयपुर कमिश्नरेट, SOG, CID-CB, महिला अपराध अनुसंधान सेल, त्वरित अनुसंधान सेल, RAC, SDRF, पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई नवपदोन्नत ASP को भी नई पोस्टिंग मिली है।

जयपुर में कई महत्वपूर्ण बदलाव:

राजेन्द्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कंट्रोल रूम जयपुर (Jaipur) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर लगाया गया है। रघुवीर प्रसाद शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऑर्गनाइज्ड क्रा_इम जयपुर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बर्गलरी एंड थैफ्ट जयपुर भेजा गया है।

सत्येन्द्रपाल सिंह को CID-CB से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन जयपुर और हरिशंकर शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन जयपुर से डिप्टी कमांडेंट SDRF जयपुर लगाया गया है।

राजेश चौधरी को SOG के एंटी चीटिंग सेल और घनश्याम वर्मा को SIT SOG जयपुर में जिम्मेदारी दी गई है। कालूराम मीणा को SOG स्पेशल टास्क फोर्स जयपुर लगाया गया है। वहीं प्रवेन्द्र सिंह महला को जयपुर विकास प्राधिकरण में ASP और हरिराम कुमावत को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात दक्षिण जयपुर की जिम्मेदारी मिली है।

SOG और सवाई माधोपुर में बदलाव:

नूर मोहम्मद को SOG रतनगढ़, चूरू (Churu) लगाया गया है, जिसका कैंप बीकानेर (Bikaner) रहेगा। विजय सिंह मीणा को ASP सवाईमाधोपुर (Sawai Madhopur) से SOG पनियाला, जयपुर लगाया गया है, जिसका कैंप अलवर (Alwar) रहेगा।

वहीं राकेश राजौरा को SOG जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर लगाया गया है। तरुण कान्त सोमानी को SOG कोटा (Kota) से कोटा विकास प्राधिकरण भेजा गया है।

महिला अपराध अनुसंधान सेल में भी फेरबदल:

नीलम चौधरी को नवपदोन्नति के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण में ASP लगाया गया है। सतपाल सिंह को महिला अपराध अनुसंधान सेल उत्तर जयपुर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है।

सपात खान को महिला अपराध अनुसंधान सेल चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh), सुनील कुमार को महिला अपराध अनुसंधान सेल करौली (Karauli), दीप चन्द को महिला अपराध अनुसंधान सेल बीकानेर (Bikaner), किरण को त्वरित अनुसंधान सेल सीकर (Sikar) और मुकेश चावडा को त्वरित अनुसंधान सेल नागौर (Nagaur) लगाया गया है।

भरतपुर, करौली और नागौर में भी बदलाव:

सोहेल राजा को त्वरित अनुसंधान सेल अजमेर, अशोक कुमार बुटोलिया को ASP हिण्डौन सिटी (Hindaun City) और रामगोपाल बसवाल को त्वरित अनुसंधान सेल भरतपुर (Bharatpur) लगाया गया है।

महेश चन्द मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली और रामकुमार कस्वां को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बयाना (Bayana) की जिम्मेदारी दी गई है। योगेन्द्र कुमार फौजदार को पुलिस मुख्यालय के लीगल सेल में लगाया गया है।

RAC और SDRF में नई जिम्मेदारियां:

राकेश पाल सिंह को CID-CB लीव रिजर्व, हरिशंकर शर्मा को डिप्टी कमांडेंट SDRF जयपुर, रानू शर्मा को 14वीं बटालियन RAC पहाड़ी में डिप्टी कमांडेंट और संजना सैनी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही (Sirohi) लगाया गया है।

भंवर लाल को 10वीं बटालियन RAC बीकानेर और सीमा हिंगोनिया को राजस्थान राज्य महिला आयोग जयपुर में ASP की जिम्मेदारी दी गई है।

जोधपुर, पाली और सिरोही में भी बदलाव:

चैन सिंह महेचा को पुलिस आयुक्तालय जोधपुर (Jodhrpu) में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध एवं सतर्कता लगाया गया है। नरेन्द्र कुमार को ASP बाली, पाली (Pali) और किशोर सिंह को पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध एवं सतर्कता की जिम्मेदारी दी गई है। संजना सैनी को ASP सिरोही और सुरेश सांखला को ASP जैसलमेर (Jaisalmer) लगाया गया है।

कोटा, बीकानेर, सीकर और अजमेर में पोस्टिंग:

राकेश कुमार बैरवा को त्वरित अनुसंधान सेल कोटा शहर से ASP रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) लगाया गया है। दीप चन्द को महिला अपराध अनुसंधान सेल बीकानेर और किरण को त्वरित अनुसंधान सेल सीकर (Sikar) भेजा गया है। देशराज यादव को PTS अलवर लगाया गया है। नरेश कुमार शर्मा को त्वरित अनुसंधान सेल टोंक (Tonk) और सांवरमल नागौरा को ASP GRP अजमेर लगाया गया है।

आनन्द सिंह राजपुरोहित का तबादला निरस्त:

गृह विभाग के आदेश में आनन्द सिंह राजपुरोहित के तबादले को भी निरस्त किया गया है। 10 जुलाई 2026 के आदेश में उनका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर किया गया स्थानांतरण एवं पदस्थापन निरस्त कर दिया गया है।

 

24 DSP के भी तबादले:

राजस्थान पुलिस में DSP स्तर के 24 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश भी जारी किए गए हैं। आदेश अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी किया गया है।

सुरेन्द्र सिंह को हिण्डौन सिटी से SIT SOG जयपुर और राजेन्द्र कुमार रावत को डीडवाना (Didwana) से SOG जयपुर भेजा गया है। दीपक कुमार मीणा को SC/ST सेल डीडवाना-कुचामन (Didwana-Kuchaman) से SDRF जयपुर और पिन्टू कुमार को SOG जयपुर से मुख्यमंत्री सुरक्षा जयपुर लगाया गया है। रमेश कुमार पारीक को जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम से 5वीं बटालियन RAC जयपुर में सहायक कमाण्डेन्ट की जिम्मेदारी दी गई है।

जोधपुर और करौली में बदलाव:

मांगीलाल विश्नोई को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर से सहायक पुलिस आयुक्त कंट्रोल रूम जोधपुर लगाया गया है। करौली में विकास धींधवाल को DGP कार्यालय जयपुर के लीव रिजर्व में भेजा गया है। दौलत राम/कृष्ण कुमार को सपोटरा का वृत्ताधिकारी बनाया गया है। गौरव सारस्वत/जुगल किशोर सारस्वत को जायल से हिण्डौन सिटी और किशोर सिंह भदौरिया को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर से वृत्ताधिकारी करौली लगाया गया है।

नागौर में भी नई पोस्टिंग:

संजीव कुमार चौहान को महिला अपराध अनुसंधान सेल बीकानेर से वृत्ताधिकारी जायल और धर्मचन्द को साइबर क्राइम नागौर से वृत्ताधिकारी मूण्डवा लगाया गया है। विनोद कुमार/विद्याधर को मूण्डवा से वृत्ताधिकारी कुशलगढ़, बांसवाड़ा भेजा गया है।

श्रीराम बडसरा का तबादला निरस्त:

DSP स्तर के आदेश में श्रीराम बडसरा, उप पुलिस अधीक्षक, सतर्कता पुलिस मुख्यालय जयपुर के पूर्व स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेश को भी निरस्त कर दिया गया है।

दोनों तबादला आदेशों के बाद राजस्थान पुलिस की SOG, CID-CB, साइबर क्राइम, महिला अपराध अनुसंधान, यातायात, RAC, SDRF और विभिन्न जिलों की पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव हुआ है।

 

57 एएसपी ट्रांसफर : यहाँ देखें लिस्ट 👇🏻

57 ASP Transfer List Rajasthan

24 डीएसपी ट्रांसफर : यहाँ देखें लिस्ट 👇🏻

24 DSP Transfer List Rajasthan

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Wazirpur police loan money sawai madhopur news 16 aug 26 vikalp times

ज्यादा लोन के लालच में फंसा युवक, QR कोड से 30 हजार 975 रुपए की ठ_गी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की वजीरपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठ_गी …

Tragic road accident in Jhalawar Private bus devotees, 4 dead bhimsagar patlapir Vikalp Times

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं को रौं_दती निकली प्राइवेट बस, 4 की मौ_त

झालावाड़: Jhalawar जिले में शनिवार (15 अगस्त) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातला …

Sound Revolution Season 6 Organized in Ranthambore Sawai Madhopur

साउंड इंडस्ट्री का महाकुंभ! रणथंभौर में गूंजा Sound Revolution-6

सवाई माधोपुर: राजस्थान साउंड ओनर्स एसोसिएशन (Rajasthan Sound Owners Association) की ओर से साउंड रेवोल्यूशन …

Journalists gathered on the occasion of Durgadas Rathore Jayanti in Sirohi Vikalp Times

दुर्गादास राठौड़ जयंती पर जुटे पत्रकार, पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प

सिरोही: वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ (Durgadas Rathore) की जयंती के अवसर पर इंडियन फेडरेशन ऑफ …

Naimuddin Guddu became the Pradhan for the third time Ladpura Kota Vikalp Times

6 दिन में छिनी थी कुर्सी, अब हाईकोर्ट के आदेश पर तीसरी बार प्रधान बने नईमुद्दीन गुड्डू

कोटा: लाडपुरा पंचायत समिति (Ladpura Panchayat Samiti) के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू (Naimuddin Guddu) ने शुक्रवार को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !