सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 वर्षीय किसान (Farmer) मोहनलाल पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ_त हो गई। बुधवार सुबह उनका श_व खेत में पड़ा मिला। श_व के कान, आंख और मुंह के आसपास दांतों के निशान मिले हैं। मामले की सूचना पर पुलिस (Sawai Madhopur Police) और वन विभाग (Forest Department) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृ_तक के बेटे रामप्रसाद पुजारी ने बताया कि उनके पिता रोजाना की तरह मंगलवार रात फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। सुबह करीब 6 बजे तक घर नहीं लौटने पर वह उन्हें तलाशने खेत पहुंचे, जहां पिता मृ_त अवस्था में मिले। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलने पर हेड कांस्टेबल राम भजन ने श_व को बौंली (Bonli) सीएचसी पहुंचाया। शरीर पर काटने के निशान मिलने के बाद वन विभाग को भी सूचना दी गई।
क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मीकांत जैमन ने बताया कि मौके पर किसी जंगली जानवर के पगमार्क नहीं मिले। मृ_तक के कान और नाक पर काटने के निशान हैं। उन्होंने बताया कि अगर जंगली जानवर ने ह_मला किया होता तो शरीर पर अन्य निशान भी मिलते। प्राथमिक तौर पर आशंका है कि मौ_त के बाद आवारा कुत्तों ने श_व को नोचा हो।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। मौ_त का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया