सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 IAS और 53 RAS अधिकारियों के तबादले (IAS Transfer) किए हैं। निकाय चुनावों (Local Body Election) की आचार संहिता (Code of conduct) लागू होने से पहले किए गए इस फेरबदल में सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला परिषद और खंडार (Khandar) उपखंड के अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।

सवाई माधोपुर जिला परिषद के CEO गौरव बुडानिया (IAS Gaurav Budania) का तबादला कर उन्हें अजमेर नगर निगम (Ajmer Nagar Nigam) आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह 2022 बैच के IAS अधिकारी मोहित कसानिया (IAS Mohit Kasniya) को सवाई माधोपुर जिला परिषद (Sawai Madhopur Zila Parishad) का नया CEO नियुक्त किया गया है। मोहित कसानिया फिलहाल भीनमाल SDM के पद पर कार्यरत हैं।
खंडार SDM भी बदलीं:
RAS अधिकारियों के तबादले के तहत खंडार SDM अमृता खंडेलवाल (Amrita Khandelwar) को दांतारामगढ़ SDM लगाया गया है। वहीं दांतारामगढ़ SDM सविता शर्मा (Savita Sharma) अब खंडार SDM की जिम्मेदारी संभालेंगी।
26 IAS और 53 RAS अधिकारियों के तबादले:
राज्य सरकार की तबादला सूची में कई विकास प्राधिकरणों (Development Authorities), नगर निकायों (Nagar Nikay) और जिला परिषदों (Zila Parishad) के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। श्रीगंगानगर जिला परिषद CEO गिरधर को भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण (BIDA) का CEO बनाया गया है। वहीं रश्मि रानी को अजमेर (Ajmer) विकास प्राधिकरण का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) के आयुक्त उत्साह चौधरी को आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव लगाया गया है। अलवर UIT की सचिव धायगुड़े स्नेह नाना को बीकानेर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है।
6 APO IAS अधिकारियों को मिली पोस्टिंग:
सरकार ने APO चल रहे 6 IAS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी हैं। ललित गोयल को PWD में संयुक्त सचिव, अभिषेक जैन को श्रीगंगानगर (Sriganganagar) जिला परिषद CEO, प्रीतम कुमार को उदयपुर (Udaipur) जिला परिषद CEO, सक्षम गोयल को जलदाय विभाग में संयुक्त सचिव, भेसारे शुभम अशोक को जयपुर (Jaipur) जिला परिषद CEO और प्रतिभा दया को करौली (Karauli) जिला परिषद CEO नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Board of Secondary Education, Rajasthan) के सचिव पद पर कैलाश चंद शर्मा को लगाया गया है। ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर के पूर्व विशेषाधिकारी (SA) कालूराम को राजस्थान विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। उन्हें 12 अगस्त को मंत्री के SA पद से APO किया गया था।
निकाय चुनाव से पहले तबादले:
सरकार ने यह प्रशासनिक फेरबदल ऐसे समय किया है, जब शहरी निकाय चुनावों की आचार संहिता जल्द लागू होने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए थे।
कार्मिक विभाग ने तबादला आदेशों में अधिकारियों को तत्काल नई जगह कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को भी तबादला किए गए RAS अधिकारियों को तत्काल रिलीव करने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों को समय पर नई पोस्टिंग पर जॉइन नहीं करने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया