Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी (Elections 2026) तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख पहले 21 अगस्त निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया था।

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

 

कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम के अनुसार, पार्टी के पास अब तक 550 से अधिक दावेदारों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों को अब वार्डवार व्यवस्थित किया जा रहा है। कुछ दावेदारों ने जयपुर (Jaipur) में भी आवेदन जमा किए हैं, ऐसे में सभी आवेदनों को एकत्रित कर उनकी जांच की जा रही है।

जिताऊ उम्मीदवारों को प्राथमिकता:

राखी गौतम ने बताया कि पार्टी की ओर से प्रत्येक वार्ड के लिए दावेदारों का पैनल तैयार किया जाएगा। टिकट वितरण में ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ और जमीनी स्तर पर जनाधार हो। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे प्रत्याशी का चयन करना चाहती है, जो चुनाव में मजबूती से मुकाबला कर सके और अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं एवं उनकी आवाज को प्रमुखता से उठा सके।

26 अगस्त तक सूची जारी करने की तैयारी:

कांग्रेस के अनुसार, 27 अगस्त से नामांकन सहित चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने वाली है। ऐसे में पार्टी जल्द से जल्द प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी करना चाहती है।

पार्टी का प्रयास है कि 26 अगस्त की देर रात तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाए, ताकि उम्मीदवारों को नामांकन की औपचारिकताएं पूरी करने और चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

फिलहाल कांग्रेस में प्राप्त आवेदनों की वार्डवार जांच और दावेदारों के पैनल तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद पार्टी स्तर पर अंतिम निर्णय लेकर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

 

Nagar Nikay Chunav l Local Body Election l Nagar Nigam Kota l Nikay Chunav 2026 l Kota l Kota News l Kota City l Vikalp Times

About Vikalp Times Desk

Check Also

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !