Monday , 24 August 2026
Breaking News

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी व्यक्तियों द्वारा कक्षा-कक्ष अथवा विद्यालय भवन की फोटोग्राफी (Photography) और वीडियोग्राफी (Videography) के लिए संस्था प्रधान की अनुमति अनिवार्य किए जाने के आदेश के विरोध में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कानाराम (Sawai Madhopur Collector IAS Kanaran) को ज्ञापन सौंपा।

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

 

IFWJ जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने उक्त आदेश को प्रेस की स्वतंत्रता (Freedom of The Press), जनहित में पत्रकारिता और जनता के सूचना के अधिकार की दृष्टि से चिंताजनक बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की।

पत्रकारिता की स्वतंत्रता प्रभावित होने की जताई आशंका:

IFWJ जिला महासचिव राजेश गोयल ने बताया कि विद्यालयों में जर्जर भवन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं की कमी, शिक्षकों की लापरवाही, छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामले समय-समय पर सामने आते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारों को विद्यालयों की वास्तविक स्थिति की फोटो और वीडियो लेने से पहले संस्था प्रधान की अनुमति लेना अनिवार्य होगा, तो स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित हो सकती है। संगठन ने इसी कारण आदेश को वापस लेने की मांग की है।

पत्रकार जनता और शासन के बीच लोकतांत्रिक सेतु: राठौड़

IFWJ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि पत्रकार सरकार के विरोधी नहीं, बल्कि जनता और शासन के बीच लोकतांत्रिक सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ सरकारी व्यवस्थाओं की कमियों और जनता की समस्याओं को सामने लाना भी पत्रकारों का महत्वपूर्ण दायित्व है।

प्रदेशभर में सौंपे गए ज्ञापन:

IFWJ जिला प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि संगठन की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपे गए। इसी क्रम में सवाई माधोपुर में भी जिला इकाई की ओर से ज्ञापन दिया गया।

इस दौरान IFWJ जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की अगुवाई में राजेश गोयल, राजमल जैन, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र जैन, मुकेश कुमार जैन, रोहित गुप्ता सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Wazirpur Education School Khedla gangapur city sawai madhopur 16 aug 26 vikalp times

चोरों के हौसले बुलंद! शिक्षा के मंदिर में ताले तोड़े, और सामान ले उड़े

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: Gangapur City के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ला …

Wazirpur police loan money sawai madhopur news 16 aug 26 vikalp times

ज्यादा लोन के लालच में फंसा युवक, QR कोड से 30 हजार 975 रुपए की ठ_गी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की वजीरपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठ_गी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !