Monday , 24 August 2026
Breaking News

करंट लगने से झुलसे जगपाल मीना ने तोड़ा दम, सेलू गांव में शोक

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के सेलू गांव निवासी जगपाल मीना की 33 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौ_त हो गई। जगपाल मीना खांट-पढ़ाना स्थित पावर हाउस पर कार्यरत थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

Electric Shock selu Sawai Madhopur 24 Aug 26 Vikalp Times

 

जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त को लाइट लगाने के दौरान जगपाल मीना 33 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन की चपेट में आ गए थे। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जयपुर (Jaipur) रेफर कर दिया।

जयपुर में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जगपाल मीना के निधन की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक छा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि जगपाल मीना मिलनसार, सरल और सज्जन स्वभाव के व्यक्ति थे। वे सभी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करते थे और जरूरत पड़ने पर लोगों को उचित सलाह भी देते थे। उनके असमय निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में गहरा दुख है।

ग्रामीणों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके निधन को गांव के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Wazirpur Education School Khedla gangapur city sawai madhopur 16 aug 26 vikalp times

चोरों के हौसले बुलंद! शिक्षा के मंदिर में ताले तोड़े, और सामान ले उड़े

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: Gangapur City के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ला …

Wazirpur police loan money sawai madhopur news 16 aug 26 vikalp times

ज्यादा लोन के लालच में फंसा युवक, QR कोड से 30 हजार 975 रुपए की ठ_गी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की वजीरपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठ_गी …

Sound Revolution Season 6 Organized in Ranthambore Sawai Madhopur

साउंड इंडस्ट्री का महाकुंभ! रणथंभौर में गूंजा Sound Revolution-6

सवाई माधोपुर: राजस्थान साउंड ओनर्स एसोसिएशन (Rajasthan Sound Owners Association) की ओर से साउंड रेवोल्यूशन …

Cyber Police Sawai madhopur money refund 14 Aug 26 Vikalp Times

डिजिटल अरे_स्ट कर 7 लाख की ठ_गी, सवाई माधोपुर पुलिस ने 3.91 लाख रुपये करवाए रिफंड

सवाई माधोपुर: साइबर ठ_गी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर (Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !