Wednesday , 9 September 2026
Breaking News

इस्तीफे के साथ धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा संदेश, बोले- युवाशक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) ने अपने पद से इस्तीफा (Dharmendra Pradhan Resignation) दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को अपना इस्तीफा भेजने के साथ इसकी जानकारी सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से भी साझा की। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि उनका जीवन पिछले चार दशकों से छात्रों (Students), शिक्षकों (Teachers) और शिक्षा सुधार (Education Reform) के लिए समर्पित रहा है तथा उनका हमेशा यह विश्वास रहा है कि समावेशी, मजबूत और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही देश के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है।

Dharmendra Pradhan resigns as Education Minister Vikalp Times

NEET परीक्षा को लेकर उठे विवाद का किया जिक्र:

प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने अपने पत्र में लिखा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET परीक्षा को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद केंद्र सरकार (Government of India) ने तत्काल कार्रवाई की। मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया और अगले वर्ष से NEET परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराने की घोषणा की गई।

उन्होंने कहा कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। केंद्र और राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, छात्रों तथा अभिभावकों के सहयोग से 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इसके बाद 16 जुलाई 2026 को परिणाम घोषित किए गए, जिनमें गरीब और वंचित परिवारों के कई प्रतिभाशाली छात्रों ने सफलता प्राप्त की।

Dharmendra Pradhan resigns as Education Minister Vikalp Times

‘कुछ लोगों ने छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की’:

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में लिखा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कुछ उच्च पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह करने का प्रयास किया, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा।

उन्होंने कहा कि पिछले दस दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद व्यथित किया है। यह केवल उनके व्यक्तिगत सम्मान का विषय नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य का सवाल है।

Dharmendra Pradhan resigns as Education Minister Vikalp Times

‘छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए’:

प्रधान ने लिखा कि वह नहीं चाहते कि छात्रों का भविष्य राजनीतिक टकराव और कानूनी विवादों में उलझे या उनका ध्यान पढ़ाई से भटके। इसी सोच के साथ उन्होंने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

पत्र के अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सहयोगियों तथा शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !