Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का अवसर है। शिक्षा प्रशासन में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए जिले के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक दिनेश कुमार गुप्ता (Dinesh Kumar Gupta) का राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना (National Educational Plan) एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA), नई दिल्ली (New Delhi) की ओर से देशभर में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर शिक्षा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाने वाले इस सम्मान के लिए राजस्थान (Rajasthan) से चयनित तीन अधिकारियों में गुप्ता को शामिल किया गया है।

 

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

 

एनआईईपीए के आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह सम्मान सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली में सुधार, शैक्षिक सेवाओं की प्रभावी एवं कुशल डिलीवरी तथा जमीनी स्तर पर शिक्षा प्रशासन में किए जा रहे नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।

‘भविष्य की उड़ान’ ने जनभागीदारी को बनाया शिक्षा विकास की ताकत:

अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक के रूप में दिनेश कुमार गुप्ता ने जिले में शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन की विभिन्न जनभागीदारी आधारित पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें जुलाई 2022 से संचालित अभिनव पहल ‘भविष्य की उड़ान’ प्रमुख है।

इस पहल के माध्यम से भामाशाहों, गैर सरकारी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को राजकीय विद्यालयों के विकास से जोड़कर जनभागीदारी को नई दिशा दी गई। उपलब्ध विवरण के अनुसार, इस पहल के तहत अब तक करीब 41 करोड़ रुपये की लागत से जिले के राजकीय विद्यालयों में भौतिक एवं शैक्षिक विकास के कार्य करवाए गए हैं। इससे विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करने में भी योगदान मिला है।

‘भविष्य की उड़ान’ की खासियत यह रही कि शिक्षा के विकास को केवल सरकारी संसाधनों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि समाज के सहयोग और सहभागिता को भी विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बनाया गया।

राष्ट्रीय मंच पर सवाई माधोपुर के नवाचारों को पहचान:

एनआईईपीए की चयन सूची में राजस्थान से तीन शिक्षा अधिकारियों को पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, सवाई माधोपुर भी शामिल हैं।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (Directorate of Secondary Education, Rajasthan) की ओर से चयनित अधिकारियों को राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए कार्यमुक्त किए जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह उपलब्धि सवाई माधोपुर में शिक्षा प्रशासन को अधिक प्रभावी, नवाचारी और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखी जा रही है।

3 सितंबर को नई दिल्ली में मिलेगा सम्मान:

राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) की ओर से 2 और 3 सितंबर 2026 को अकादमिक भवन, एनआईईपीए, नई दिल्ली में ‘Awards for Innovations and Good Practices in Educational Administration 2023-24 & 2024-25’ के तहत राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।

एनआईईपीए के आमंत्रण-पत्र के अनुसार 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पद्मश्री प्रो. जे.एस. राजपूत, पूर्व निदेशक एनसीईआरटी, मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार प्रदान करेंगे। समारोह की अध्यक्षता एनआईईपीए के कुलाधिपति प्रो. रामाशंकर दुबे करेंगे।

पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान:

दिनेश कुमार गुप्ता को शिक्षा एवं प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए इससे पहले भी विभिन्न स्तरों पर सम्मानित किया जा चुका है। विभागीय योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए उन्हें वर्ष 2016 में दो बार और 2017 में राज्य स्तरीय शिक्षा सम्मान प्राप्त हुआ।

‘भविष्य की उड़ान’ के तहत भामाशाहों को प्रेरित करने और जनभागीदारी बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें 2023 एवं 2025 में राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2017, 2022 एवं 2023 में जिला कलक्टर द्वारा जिला स्तरीय सम्मान भी प्रदान किया गया।

बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2023 में महिला अधिकारिता विभाग का जिला स्तरीय इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन पुरस्कार भी उन्हें मिला। इसके अलावा ‘भविष्य की उड़ान’ नवाचार के लिए वर्ष 2025 में फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल की ओर से जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

शिक्षा जगत में खुशी की लहर:

दिनेश कुमार गुप्ता के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में खुशी की लहर है। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सवाई माधोपुर में शिक्षा प्रशासन, नवाचार और जनभागीदारी के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों के लिए भी गौरव का विषय है।

दिनेश कुमार गुप्ता का राष्ट्रीय स्तर पर चयन इस बात को दर्शाता है कि प्रशासनिक नवाचार, जनभागीदारी और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को साथ लेकर किए गए स्थानीय प्रयास राष्ट्रीय मंच तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !