उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नांगल सोती इलाके में शुक्रवार सुबह बरकातपुर शुगर मिल में एटीपी (अफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) की सफाई करने के दौरान तीन लोगों की मौ*त हो गई है। म*रने वालों में दो मजदूर और एक सुपरवाइजर शामिल है। सभी की आयु 40 से 45 साल के बीच है। इन लोगों को बचाने उतरा एक अन्य कर्मचारी भी घायल हो गया जिसे जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि टैंक में गैस बनी हुई थी जिससे ये हा*दसा हुआ है, हालांकि प्रशासन मामले की जांच की बात कर रहा है। बिजनौर के एएसपी सिटी संजीव वाजपेई ने मीडिया से कहा कि बिजनौर के नांगल क्षेत्र में बरकातपुर शुगर फैक्ट्री है। शुक्रवार को यहां दुखद घटना हुई है। शुगर मिल में ईटीपी है जिसमें ये टैंक स्थित हैं। यहां से पानी को साफ करके वापस भेजा जाता है, उसी टैंक में सफाई के दौरान यह हा*दसा हुआ है।
उन्होंने कहा कि इसमें पहले एक व्यक्ति सफाई के लिए गया था जो गिर गया, उसे बचाने के लिए दो और लोग गए, वे भी टैंक में गिर गए। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृ*त घोषित कर दिया। एक अन्य कर्मचारी भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृ*तकों में 40 वर्षीय कपिल देव, 45 वर्षीय मुनेश्वर और 49 वर्षीय सोमपाल शामिल हैं। मुनेश्वर सुपरवाइजर के पद पर थे। घायलों में प्रभात हैं जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
