उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार को सुबेहा थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हा*दसा हुआ। इस हा*दसे 5 लोगों की मौ*त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ की ओर जा रही एक कार, सड़क पर खड़ी कार से टकराई और उसमें लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
पास में खेत में काम कर रहे प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया कि हम खेत में काम में लगे थे कि अचानक पीछे से तेज रफ्तार में एक गाड़ी आई और दूसरी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि तुरंत दोनों गाड़ियों में आग लग उठी। हम दौड़कर मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की।
डिप्टी सीएमओ डॉक्टर लव गुप्ता ने बताया कि सुबह थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यह हा*दसा हुआ है, जिसमें हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच लोगों को मृ*त घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य पांच लोगों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आया गया है, जिसमें से एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर थी। उन्हें इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
