Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बिना अधिप्रमाणन के मोबाईल पर आने वाले बल्क एसएमएस एवं रिंगटोन के विरूद्ध होगी कार्यवाही

जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. पवन के निर्देशानुसार व्यय अन्वीक्षण के नोडल प्रभारी राजनारायण शर्मा ने कहा किराजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा सोशल मीडिया के द्वारा किये जा रहे प्रचार-प्रसार को संबंधित अभ्यर्थी के खाते में जोड़ा जायेगा।

Action against bulk SMS ringtone  mobile without authenticating

उन्होंने कहा कि बिना अधिप्रमाणन के बल्क एसएमएस एवं रिंगटोन भेजे जायेंगे तो उनके विरूद्ध भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
व्यय अन्वीक्षण के नोडल प्रभारी अधिकारी शनिवार को सूचना केन्द्र में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं माॅनिटरिंग कमेटी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा सोशल मीडिया पर किये जा रहे प्रचार-प्रसार पर पैनी नजर रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय टीम द्वारा दरों का निर्धारिण भी कर दिया गया है, जो अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार कर रहा है वह आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना करें।
व्यय अन्वीक्षण के प्रभारी अधिकारी ने निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों द्वारा आमजन के मोबाईल पर बल्क एसएमएस, रिंगटोन, भेजे जा रहे हैं। उनका पर्यवेक्षण प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया सेल द्वारा प्रभावी तरीके से किया जाना सुनिश्चित करें।
मीडिया सर्टिफिकेशन एवं माॅनिटरिंग कमेटी के सदस्य सचिव मानसिंह मीना ने कहा कि सोशल मीडिया पर राजनैतिक दल एवं अभ्यर्थियों द्वारा किये जा रहे प्रचार-प्रसार की माॅनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि मीडिया सेल के अधिकृत वाट्सएप नम्बर 9929560010 पर आम नागरिक ऐसे बल्कएसएमएस, वाॅईस रिकाॅडिंग एवं रिंगटोन को फाॅरवर्ड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई संदेश वाॅईस रिकाॅडिंग प्राप्त होगी तो उसकी जांच पड़ताल कर कार्यवाही करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी जायेगी।
बैठक में मीडिया प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी सुरेशचन्द गुप्ता, सुनील कुमार राठौड़, अनुपसिंह राठौड़, मोहम्मद शकेब खान, ममता मीना, अरविन्द कुमार गुप्ता सहित प्रकोष्ठ में नियुक्त कार्मिक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !