नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में होने वाले क्रिकेट मैच पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है।सुनील शेट्टी ने इस मुद्दे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय खेल है। आप उनके नियमों से बंधे होते हैं। भारतीय होने के नाते यह हमारा व्यक्तिगत फैसला है कि हमें यह मैच देखना है या नहीं, हमें मैच देखने जाना है या नहीं। यह फैसला भारत को लेना है, लेकिन आप क्रिकेटरों को खेलने के लिए दोष नहीं दे सकते।
एशिया कप 2025 में आज यानी रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुकाबला होना है। उन्होंने कहा कि वे खिलाड़ी हैं और उनसे उम्मीद की जाती है कि वे देश का प्रतिनिधित्व करें। मुझे लगता है यह फैसला हमें ही करना होगा। अगर मैं इसे नहीं देखना चाहता तो नहीं देखूंगा। यह आपके ऊपर है कि आप क्या करना चाहते हैं। सुनील शेट्टी के अनुसार यह बीसीसीआई के हाथ में नहीं है, यह आयोजन एक अंतरराष्ट्रीय खेल संगठन का है और आप किसी को दोष नहीं दे सकते।
Tags Actor Suniel Shetty Asia Cup Asia Cup 2025 Asia Cup match Dubai Hindi News India India News India Pakistan India Pakistan Cricket Match India Pakistan Match India-Pakistan Asia Cup match Indian Cricketer Latest News Latest News Updates Latest Updates Sawai Madhopur App Sports Suniel Shetty Top News Vikalp Times
Check Also
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट
नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …
सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …
कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश
नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
