तमिलनाडु: तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) के अध्यक्ष और अभिनेता विजय ने अपनी रैली के दौरान हुए हा*दसे में मृ*तकों के परिवार और घायल लोगों के लिए सहायता राशि का एलान किया है। विजय ने एक्स पर पोस्ट किया कि इस हा*दसे में अपनों को खोने वाले हर परिवार को वो 20 लाख रुपये की सहायता देंगे। इलाज करा रहे घायलों के लिए उन्होंने 2 लाख रुपये की मदद का एलान किया है।
इस हा*दसे पर संवेदना जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा है कि इतनी बड़ी हानि को देखते हुए यह राशि कोई मायने नहीं रखती। फिर भी, इस समय, आपके परिवार का सदस्य होने के नाते, मेरा यह कर्तव्य है कि मैं आपके साथ खड़ा रहूं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव पी सेंथिल कुमार के अनुसार करूर भग*दड़ में 39 लोगों की मौ*त हुई है। मृ*तकों में 17 महिलाएं, 13 पुरुष, 4 बच्चे और 5 बच्चियां शामिल हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
