Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राज्य स्तरीय नेटबॉल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 सितंबर को

सवाई माधोपुर: 69 वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल क्रीडा प्रतियोगिता 17 एवं 19 वर्ष छात्रा वर्ग का आयोजन 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन के संयोजन में होगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं समितियों के प्रभारियों व सदस्यों की तैयारी समीक्षा बैठक जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरकेश लाल मीना की अध्यक्षता में बालिका स्कूल मानटाउन में हुई। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरकेश लाल मीना ने सभी प्रकोष्ठ एवं समितियों के प्रभारियों एवं सदस्यों को निर्देंशित किया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के सभी अपने अपने कर्तव्यों एवं दायित्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करें।

 

State level netball sports competition to be inaugurated on 30th September in sawai madhopur

 

 

उन्होनें कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्य को सफलता के साथ पूरा करें, जिससे सफल टूर्नामेंट का आयोजन हो। उन्होंने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को अपनी अपनी जिम्मेदारियों को समझने एवं समय पर कार्य पूरा करने की बात कही। बाहर से आने वाली टीमों एवं टीम प्रभारियों के लिए सभी समुचित व्यवस्थाओं को पूरा करें, जिससे आने वाली टीमों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम, मैदान प्रभारी, सुविधा प्रभारी, आवास प्रभारी सहित अन्य सभी प्रभारी पूरी सजगता एवं तत्परता से कार्य करें।

 

 

 

 

उन्होंने प्रकोष्ठ प्रभारियों के सवालों के जवाब देते हुए सभी की हौंसला अफजाई की तथा सफल आयोजन के लिए जुटकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार शर्मा, संतोष कुमार मीना, कर्णफूल मीना ने आवश्यक तैयारियों पर चर्चा कर निर्देश दिए। बैठक में अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।  प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 सितंबर को सुबह साढे 9 बजे पुलिस लाइन मैदान में होगा।

 

 

 

शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि केबीनेट मंत्री राजस्थान सरकार डॉ. किरोडी लाल मीना होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर कानाराम करेंगे। प्रतियोगिता के मैच पुलिस लाइन मैदान में होगे। प्रतियोगिता हेतु पंजीयन 29 सितम्बर को होगा। बैठक में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार शर्मा, संतोष कुमार, प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य मानटाउन कल्पना शर्मा, संयुक्त निदेशक प्रतिनिधि के तौर पर कर्णफूल मीना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !