Sunday , 6 September 2026
Breaking News

एडीएम ने कुस्तला में की जनसुनवाई

एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी ने आज मंगलवार को चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के कुस्तला ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर जन सुनवाई कर लोगों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन करने की प्रक्रिया भी समझाई।
एडीएम ने जनसुनवाई के दौरान लोगों को बताया कि पंचायत में समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने उपस्थित लोगों को कोरोना एडवाईजरी का पालन करने की बात कही। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2022 को 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले तथा 45 से 60 वर्ष की आयु के गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इस संबंध में लोगों में किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने पात्र व्यक्तियों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने का आमजन से आग्रह किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी पात्र लोगों के शत प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण करवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अभी कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। आप सभी सतर्क रहें, मास्क पहने तथा भीड़-भाड़ में न जायें, शादी समारोहों में प्रोटोकॉल का पालन करें।
एडीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से आवास के कार्य पूरा करवाने का आग्रह किया। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।
जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर ने खाद्यान्न सुरक्षा, पेंशन एवं बेरोजगारी भत्ते जैसी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने लोगों से संवाद कर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में कार्य प्राप्त करनेए नरेगा जॉब कार्ड बनाने में कोई परेशानी तो नहीं है के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Adm listen public problems in kushtla sawai madhopur

एडीएम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों की जानकारी दी तथा इसके टोल फ्री नंबर 18002095959 पर बीमित फसल में नुकसान पर 72 घंटे के भीतर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत में खराब पड़े सभी हैंडपंपों की मरम्मत के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत के सभी गांवों के आम रास्तों से कचरा हटवाने, परिक्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पैंशन एवं पालनहार पैंशन योजना के संबंध में सभी पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बिजली के बिलों में अधिक राशि आने, मीटर खराब होने, बिजली के झूलते तार सहित अन्य शिकायतों का तुरंत निस्तारण करवाया।
ग्रामीणों ने कुस्तला के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 3 से अतिक्रमण हटाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण शुरू करवाने, भगत सिंह सर्किल पर क्षतिग्रस्त नालियों के स्थान पर नाला निर्माण, श्मशान भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने, राउमावि कुस्तला की भूमि का सीमा ज्ञान करवाने, रोडवेज बसों का संचालन कुस्तला गांव में होकर करवाने की मांगें रखी। कुछ पात्रों को पैंशन नहीं मिलने की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि राशन कार्ड में प्रत्येक व्यक्ति की आधार सीडिंग होनी है। आधार सीडिंग से वंचित रहे लोगों की आवश्यक रूप से आधार सीडिंग करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए राशन डीलरों को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।
जनसुनवाई के प्राप्त आवेदनों पर एडीएम ने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को यथासंभव मौके पर ही समस्या निराकरण के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान सवाई माधोपुर उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, विकास अधिकारी रामावतार मीणा, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता, कृषि उप निदेशक राधेश्याम, चंद्रप्रकाश बडाया सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !