नई दिल्ली: फ्रांस प्रेस के अनुसार पेरू और इक्वाडोर के गैलापागोस द्वीप समूह में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि भूकंप के केंद्र के करीब होने की वजह से पूर्वी चीन में भी सुनामी की आशंकाएं हैं। इसके अलावा इंडोनेशिया और फिलीपींस में भी चेतावनी दी गई है। हालांकि, इंडोनेशिया और फिलीपींस में दूसरे इलाकों की तुलना में छोटी लहरें टकराने की आशंकाएं हैं।
फिलीपींस की ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान एजेंसी ने सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की है। वहीं इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और जियोफिजिक्स एजेंसी ने पूर्वी इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। गौरतलब है कि रूस के पूर्वी कमचटका प्रायद्वीप के पास मंगलवार को 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके बाद रूस, जापान और अमेरिका में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
