Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलक्टर और एसपी ने ट्रैक्टर पर सवार होकर जल-भराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बुधवार शाम को उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा सहित प्रशासनिक व फील्ड अधिकारियों की टीम के साथ करमोदा, सूरवाल, मैनपुरा एवं अजनोटी गांवो का ट्रैक्टर-ट्रॉली से दौरा कर जल-भराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

 

Collector and SP inspected the waterlogged areas by riding on a tractor in sawai madhopur

 

 

गौरतलब है कि क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण जल आवक बढ़ने से सूरवाल बांध में 17.5 फीट जलस्तर हो गया है जिसके कारण 2.5 फीट की चादर चलने से डाउनस्ट्रीम के गांव में एवं मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है, इस कारण सवाई माधोपुर भगवतगढ़ मार्ग एवं सवाई माधोपुर लालसोट मार्ग बाधित हो गया है। जिला कलेक्टर ने स्थानीय निवासियों से सवाई माधोपुर-लालसोट मार्ग का प्रयोग नहीं करके इसके स्थान पर लालसोट व गंगापुर सिटी जाने हेतु कुस्तला से लालसोट तक एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करने की अपील की है।

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया तथा क्षेत्रीय निवासियों से संवाद कर उनके हालचाल जाने। इस दौरान उन्होंने संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण कर जनसुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को बचाव, राहत व आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें तथा जान को जोखिम में डालकर रास्ता पार न करें। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सभी नागरिक प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करें, जिससे आपदा की स्थिति से सामूहिक रूप से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !