अहमदाबाद: गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया है कि अहमदाबाद विमान हा*दसे में मा*रे गए 210 मृ*तकों का डीएनए मैच कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 187 श*व उनके परिजन को सौंप दिए गए हैं। पटेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए 19 जून की सुबह साढ़े 8 बजे तक का अपडेट दिया और बताया कि बाकी बचे श*व जल्द ही उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
12 जून को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। हा*दसे में एक व्यक्ति को छोड़कर बाकी 241 लोगों की मौ*त हो गई थी। इसके अलावा, घटनास्थल पर मौजूद 29 अन्य लोग भी मा*रे गए थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
