चूरू: भारतीय वायु सेना ने राजस्थान के चूरू जिले में बुधवार को हुए जगुआर विमान दुर्घटना में दोनों पायलटों की मौ*त होने की जानकारी दी है। भारतीय वायु सेना के मीडिया को-ऑर्डिनेशन सेंटर ने एक्स पर पोस्ट किया है कि भारतीय वायुसेना का एक जगुआर ट्रेनर विमान आज राजस्थान के चुरू के पास एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में दोनों पायलटों की मौ*त हो गई है। किसी भी नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। भारतीय वायुसेना दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ है। वायु सेना के अनुसार इस दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
