नई दिल्ली: विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस ने अपने हजारों विमानों के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा की है। इसकी वजह सूरज से निकलने वाली तेज रेडिएशन बताई गई है, जिससे फ्लाइट कंट्रोल के लिए जरूरी डेटा करप्ट हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे दुनिया भर में लगभग छह हजार विमान प्रभावित होंगे। अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा, एयर इंडिया और विज जैसी दुनिया भर की कई एयरलाइनों ने इस सॉफ्टवेयर अपडेट से अपनी सेवा प्रभावित होने की बात कही है।
एयर इंडिया ने एयरबस के निर्देश से अपने निर्धारित ऑपरेशन में देरी को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट किया है कि में एयरबस के एक निर्देश के बारे में पता है जो उसके ए320 फैमिली एयरक्राफ्ट से जुड़ा है। ये अभी एयरलाइन ऑपरेटरों के बीच सर्विस में हैं। इससे हमारे फ्लीट के एक हिस्से में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर रीअलाइनमेंट होगा, जिससे टर्नअराउंड टाइम लंबा होगा और हमारे तय ऑपरेशन्स में देरी होगी।इंडिगो ने एक्स पर पोस्ट किया कि एयरबस ने ग्लोबल ए320 फ़्लीट के लिए एक टेक्निकल एडवाइजरी जारी की है।
हम सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के हिसाब से, पूरी मेहनत और सावधानी से अपने एयरक्राफ्ट पर जरूरी अपडेट्स को पूरा कर रहे हैं। इंडिगो ने कुछ फ्लाइट के शेड्यूल में थोड़े बदलाव की बात कही है और यात्रियों से एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन के ऐप या वेबसाइट पर फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की अपील की है। एयरलाइन ने यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की अपील की है। मदद के लिए 011-69329333, 011-69329999 पर संपर्क करने को कहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
