Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बुलडोजर एक्शन के दौरान वायरल हुई बच्ची से मिले अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले की आठ साल की अनन्या यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा है कि पार्टी बच्ची की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाएगी। इस वीडियो में वो बुलडोजर से गिराए जाते समय घर से किताबें लेने के लिए दौड़ती दिखाई देती हैं। घास-फूस, मिट्टी से बने घर को प्रशासन ने अ*वैध बताकर ढहाने का आदेश दिया था। प्रशासन ने अपने इस एक्शन को पूरी तरह से वैध और कानूनी बताया था।

 

 

Akhilesh Yadav met Ananya Yadav who went viral during the bulldozer action

 

बीबीसी हिंदी ने चार अप्रैल को अनन्या यादव की वीडियो स्टोरी पब्लिश की थी। इस स्टोरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था कि बच्चों का भविष्य उजाड़ते हैं, दरअसल वो बेघर होते हैं। हम इस बच्ची की पढ़ाई का संकल्प उठाते हैं। पढ़ाई का मोल पढ़ने वाले ही जानते हैं। बुलडोजर वि*ध्वंसक शक्ति का प्रतीक है, ज्ञान, बोध या विवेक का नहीं। इसके बाद उनकी टीम ने अनन्या के परिवार से संपर्क करके उनके माता-पिता से लखनऊ में मुलाकात की।

 

 

 

 

 

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फ़ख़रुल हसन चांद ने बीबीसी को बताया कि बच्ची को स्कूल बैग, कॉपी-किताबें सहित एक लाख रुपये दिया गया और साइकिल दी गई। बच्ची जितनी पढ़ाई करना चाहेगी, उसकी पढ़ाई का पूरा खर्चा हमारी पार्टी उठाएगी।

 

 

 

अनन्या के पिता अभिषेक ने सरकार से गुजारिश की थी कि हम गरीब आदमी हैं। हमारी मदद की जाए। हम कहाँ जाएंगे। गाँव में बहुत सारे लोग जिनके पास घर बनाने की जमीन नहीं है वो सालों से ऐसे ही रहते आए हैं। किसी के पास भी कागज नहीं है। कभी नहीं उजाड़ा गया। हम लोग गरीब आदमी हैं सरकार की जमीन पर ही रह रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !