Wednesday , 3 July 2024
Breaking News

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला इकाई सवाई माधोपुर ने मनाया फागोत्सव

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला इकाई सवाई माधोपुर की ओर से आलनपुर के पास स्थित मैरिज गार्डन में फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही राधा कृष्ण की झांकी के साथ जम कर फूलों की होली भी खेली।
अग्रवाल समाज महिला जिला अध्यक्ष खुशबु गर्ग एवं महामंत्री वर्षा सिंहल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अग्रवाल महिला मंडल द्वारा फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम में जिले की विभिन्न इकाइयों के महिला मंडलों की पदाधिकारीयों एवं जिले की सैकड़ों अग्रवाल समाज की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा जमकर फाग गीतों पर धमाल मचाते हुए नृत्य किया एवं फूलों की होली खेली गई l
All India Agrawal Organization Women's Unit Sawai Madhopur celebrated Phagotsav
कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा आकर्षक एवं रचनात्मक प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गईl कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिला मंडलों की पदाधिकारी महिलाओं एवं जिले से उपस्थित सभी अग्रवाल महिलाओं को जिला अग्रवाल महिला मंडल की ओर से फागोत्सव उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्वेता गर्ग, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य सीमा बंसल, मानटाउन महिला मंडल अध्यक्ष रानी गर्ग, समाजसेवी माया गोयल, शहर मंडल अध्यक्ष कविता गर्ग, वैश्य समाज महिला अध्यक्ष सुमन गोयल, दीप्ति मित्तल, सुमन जैन, सीमा सिंहल, कल्पना अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नीतू सिंहल, माया गुप्ता, मनोरम गर्ग, नीतू गर्ग, हॉउसिंग बोर्ड उपाध्यक्ष गिरिराज गर्ग, अग्रवाल समाज युवा जिला अध्यक्ष टीकम गर्ग, योगेश गर्ग सहित जिले से सैकड़ों अग्रवाल महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रही l

About Vikalp Times Desk

Check Also

अवैध चराई रोकने के लिए धारा 144 लागू

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व इस क्षेत्र के आसपास के …

एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को उतारा मैदान में 

नई दिल्ली:- लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला को …

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर:- चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत 17 लोगों को गिरफ्तार …

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार       NDA से …

स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने पर राहुल गांधी क्या बोले

नई दिल्ली:- कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष स्पीकर पद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version