Saturday , 6 June 2026
Breaking News

अन्नपूर्णा दूध योजना का होगा शुभारम्भ

जिला कलेक्टर पी.सी. पवन की अध्यक्षता में गुरूवार को मिड-डे मील योजना अन्तर्गत “अन्नपूर्णा दूध योजना” का लाभ दिये जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

Annapurna Milk yojana scheme collector meeting
जिला कलेक्टर ने बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री की वित्तीय वर्ष 2018-19 की बजट घोषणा के अनुसार मिड-डे मील योजना अन्तर्गत समस्त राजकीय प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को सप्ताह में तीन बार दूध पोषाहार उपलब्ध करवाने के लिये 2 जुलाई 2018 से अन्नपूर्णा दूध योजनाका शुभारम्भ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पोष्टिक आहार देने की श्रृंखला में दूध पोषाहार दिया जाना राज्य सरकार की ओर से अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि जिले में अन्नपूर्णा दूध योजना का शुभारम्भ विशेष उत्सव-समारोह के रूप में किया जायेगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्रों के राजकीय प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को तथा ग्रामीण क्षेत्रों के राजकीय प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार अथवा मंगलवार गुरूवार एवं शनिवार को विद्यार्थियों को तीन दिवस गर्म ताजा दूध उपलब्ध करवाया जायेगा।
प्रत्येक विद्यालय में छात्र/छात्राओं को दूध प्रार्थना सभा के पश्चात करवाया जायेगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि अन्नपूर्णा दूध योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाकर समाज के विभिन्न वर्ग, दानदाता एवं भामाशाहों को योजना से जोड़ा जाये। योजनान्तर्गत समाज के विभिन्न वर्गो, भामाशाहों एवं दानदाताओं द्वारा अपने परिवार में विशेष अवसरों जैसे-विशेष धार्मिक पर्व, शादी, जन्म- दिन, संतान प्राप्ति, मनोकामना पूर्ण होने, धार्मिक यात्रा करने, बच्चों को शिक्षा में सफलता, बच्चों को नौकरी मिलने, शादी की सालगिराह या अन्य किसी क्षेत्र में प्रगति होने पर स्वेच्छा से विद्यालय में दूध वितरित किया जा सकता है।
बैठक में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा गोकुलेन्द्र शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टीकाराम मीना, जिला रसद अधिकारी हरविन्दर कुमार शर्मा, जिले के बीईईओं उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !