Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विधानसभा चुनाव के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

विधानसभा चुनाव 2018 के तहत 7 दिसंबर को होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए अधिकारियों को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Area Magistrate appointed Rajasthan assembly elections
जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी.पवन ने आदेश जारी कर पीयूष सामरिया मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सवाई माधोपुर को उपखंड क्षेत्र बामनवास के लिए, राजनारायण शर्मा अतिरिक्त जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी को उपखंड क्षेत्र गंगापुर के लिए, ताराचंद मीना सचिव यूआईटी को उपखंड क्षेत्र खंडार के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार विजेन्द्र मीना एसडीएम बौंली को उपखंड क्षेत्र बौंली के लिए, मनोज कुमार वर्मा एसडीएम मलारना डूंगर को मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के लिए, राहुल सैनी एसडीएम चैथ का बरवाडा को उपखंड क्षेत्र चौथ का बरवाड़ा के लिए, सुश्री अंजू शर्मा सहायक कलेक्टर सवाई माधोपुर को उपखंड क्षेत्र सवाई माधोपुर के लिए, सुश्री सुनिता यादव सहायक कलेक्टर गंगापुर सिटी को उपखंड क्षेत्र वजीरपुर के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त किए गए एरिया मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक 3 दिसंबर से नियमित अंतराल पर लेकर उनसे सेक्टर के मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम सुविधाएं, सेक्टर के असामाजिक तत्वों के विरू़द्ध की गई कार्यवाही, वलनरेबल पाॅकेट्स के मतदाताओं का भय दूर करने के लिए किए गए उपायों की जानकारी लेने, संवेदनषील/क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदाताओं में विष्वास बहाली की कार्यवाही करने के निर्देष दिए है। एरिया मजिस्ट्रेट जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा नियुक्त किए गए एरिया पुलिस सुपरवाईजरी अधिकारी से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। मतदान दिवस को आवंटित क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए समस्त व्यवस्थाएं सुनिष्चित करने के निर्देश भी दिए गए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !