Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सेना भर्ती ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 दिसम्बर तक

“सेना भर्ती ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 दिसम्बर तक”

अलवर के इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आगामी 4 जनवरी से 14 जनवरी तक सेना भर्ती रैली का आयोजन होगा। इसके लिये अलवर, सवाई माधोपुर एवं दौसा जिले के अभ्यर्थी 2 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक भारतीय सेना की वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
आवेदक अपना एडमिट कार्ड दर्ज करवाई गई ई-मेल आईडी के द्वारा 20 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2019 तक डाउनलोड कर सकते हैं। सैनिक (सामान्य ड्यूटी), सैनिक (टेक्निकल) और सैनिक ट्रेडमेन की न्यूनतम योग्यता 8वीं एवं 10वीं कक्षा है। रैली में सरदार (धर्म गुरू) और सर्वेक्षक स्वचालित मानचित्राकार की भी भर्ती होगी। इन 2 पदों के लिये आवेदन ऑनलाइन करने का समय समाप्त हो चुका है।
सेना ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि दलालों से सावधान रहें, जो योग्य होगा, उसका चयन होगा। कोई दलाल आपसे सम्पर्क करे तो सैन्य अधिकारी को सूचित करें या पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवायें। भर्ती प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये स्टेरायड/नशीले पदार्थ का सेवन करने पर कडी कार्यवाही होगी।

Army recruitment online registration till 16 December

“तालाब से व्यर्थ बह रहा पानी”

कस्बे की जीवन रेखा कहे जाने वाले दुर्गा सागर तालाब का पानी व्यर्थ में बहाया जा रहा है। विगत कई वर्षों से तालाब की पेटा भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करके कृषि कार्य किया जाता है परंतु इस वर्ष अच्छी वर्षा होने से तालाब पूर्ण रूप से भर गया। जिससे तालाब की पेटा भूमि पूर्ण रूप से खाली नहीं हुई। इस भूमि पर कृषि कार्य करने के लिए कुछ लोगों द्वारा तालाब की दीवार तोड़कर तालाब का पानी व्यर्थ बहाया जा रहा है, पानी के व्यर्थ बहने से आगामी गर्मियों में कस्बे को पेयजल समस्या से जूझना पड़ सकता है। कस्बे वासियों द्वारा इस विषय को लेकर ग्राम पंचायत को अवगत कराया गया परंतु ग्राम पंचायत द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

“तीन साल से नहीं हो रही कई घरों में पेयजल आपूर्ति”

शहर के मणिहारी मोहल्ले में कैलाश जी की धर्मशाला के पास पिछले तीन साल से अधिक समय से मोहल्ले के 15 से 20 घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से मोहल्ले के लोग परेशान है। इस सम्बन्ध में संपर्क पोर्टल सहित अन्य मंच पर भी समस्या रखने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोग परेशान है।
मोहल्ले के अब्दुल रसीद ने बताया कि तीन चार साल पहले जलदाय विभाग द्वज्ञरा पाइप लाइन डाली गई थी। इसके बाद भी नलों में पानी नहीं आया। इसके बाद अभी कुछ माह पहले एक बार फिर से पाइप लाइन डाली गई, लेकिन उस पाइप लाइन को किसी भी आपूर्ति लाइन से नहीं जोडा गया। ऐसे में मोहल्ले के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ।
संपर्क पोर्टल पर भी जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में मोहल्ले के अब्दुल रसीद ने पेयजल समस्या की समाधान के लिए लोक अदालत में परिवाद दायर किया है। उन्होंने प्रशासन एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों से मोहल्ले के लोगांें की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान करने तथा डाली गई पेयजल लाइन को दुरस्त करवाते हुए नलों में पेयजल आपूर्ति शुरू करवाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !