कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित दीया कुमारी फाउंडेशन द्वारा लगाए गए वाटर कूलर की बोरिंग में पानी नहीं होने पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में टंकी में टैंकरों से पानी डलवाने तथा स्थाई रूप से सूख गए हैंडपंप के पास दूसरी बोरिंग करवाकर स्थायी समाधान की मांग करते हुए अभिभाषक संघ ने जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के जरिए अभिभाषक संघ के सदस्यों ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित दीया कुमारी फाउंडेशन द्वारा लगाए गए वाटर कूलर की बोरिंग में पानी सूख गया है। यह समस्या करीब एक साल से है। इस बारे में पहले भी कई अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। गर्मी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में अब पानी की टंकी को टैंकर से भरवाया जाना आवश्यक है। और स्थाई समाधान के रूप में सूख गए हैंडपंप के पास दूसरी बोरिंग करवाकर स्थाई समाधान किया जाना आवश्यक है। जिससे कलेक्ट्री परिसर में आने वाले आम नागरिकों, कर्मचारियों, वकीलों को पानी की सुविधा मिल सके।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
