तेलंगाना: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में वि*स्फोट मामले की जांच की मांग की है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये तकलीफ देने वाला हा*दसा है। सरकार को जांच के आदेश देने चाहिए और पता लगाना चाहिए कि ये क्यों हुआ। 36 लोगों की मौ*त हुई है। म*रने वालों में झारखंड के लोग भी हैं। डीएनए टेस्टिंग हो रही है। दोबारा ऐसा हा*दसा नहीं होना चाहिए।
ये बहुत तकलीफदेह हा*दसा है। ओवैसी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी वहां पर गए और अपने चार मंत्रियों को भी साथ लेकर गए। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि अगर फैक्ट्री वालों की गलती है तो कानून को अपना काम करना चाहिए। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासामईलरम औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक फार्मा कंपनी के रिएक्टर में वि*स्फोट के कारण कम से कम 36 लोगों की मौ*त हुई थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
