Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोटा में तेज बारिश से कई हिस्सों में भरा पानी, बैराज के 5 गेट खोले

कोटा: कोटा में देर रात तेज बारिश हुई है। जिससे कोटा शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है। रंगबाड़ी स्थित खड़े गणेश मंदिर में परिसर में बारिश के बाद पानी भर गया। मंदिर के पास ही से नाला गुजरता है। बरसाती पानी से ओवर फ्लो होने से पानी मंदिर परिसर में आ जाता है। कोटा शहर में आज बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए है। वहीं रुक-रूक कर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कोटा सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

Due to heavy rains in Kota, many areas are flooded, 5 gates of barrage opened

 

 

बारिश होने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे आ गया है। लोगो को गर्मी व उमस से थोड़ी राहत मिली। सुबह से हो रही बारिश की वजह से ऑफिस जाने वाले लोग अपने-अपने दुपहिया वाहनों को खड़ा कर चाय की दुकान पर बारिश में चाय का आनंद लेते हुए नजर आए। इसके साथ ही जिले के मोड़क कस्बे में देर रात से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। चौसला रोड़ व ईदगाह के पास सड़क पर 50-60 घरों में पानी भर गया है।

 

 

 

सरकारी स्कूल, हॉस्पिटल व पुलिस चौकी के बाहर भी कमोबेश यही हालत है। चंबल के बांधों में हो रही पानी की आवक के चलते कोटा बैराज के 5 गेट खोले गए हैं। करीब 75,186 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही। बैराज के 4 गेट 15-15 फीट व 1 गेट 5 फीट खोला गया है। कोटा बैराज की क्षमता 854 फीट है। वर्तमान में 852.80 फीट भराव है। जवाहर सागर से 46 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !