Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सेमीफाइनल में हार के बाद स्टीव स्मिथ ने लिया सन्यास

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के हाथों ऑस्ट्रेलिया के हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर जारी बयान में कहा गया है कि मंगलवार को भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सेमी फाइनल में सर्वाधिक रन बनाने के बाद स्टीव स्मिथ ने वन डे से संन्यास लेने की घोषणा की है। बयान के अनुसार, स्मिथ ने मैच के तुरंत बाद ही टीम के सदस्यों से अपने संन्यास की बात बताई थी।

Australias Steve Smith announces his retirement from ODI after losing the semi-finals

स्मिथ अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों और टी-20 मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्टीव स्मिथ ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अपने ओडीआई अध्याय को समाप्त करने का वक्त आ गया है। पीली जर्सी पहनने और दो वर्ल्ड कप में इस टीम में शामिल रहने का मुझे गर्व है। समर्थन के लिए सबको शुक्रिया। स्मिथ ने 2010 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ लेग स्पिन ऑल राउंडर के रूप में डेब्यू किया था।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Steve Smith (@steve_smith49)

 

उन्होंने 170 एकदिवसीय मैचों में 43.2 के रन रेट से 5800 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 35 अर्द्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 28 विकेट भी लिए है। स्मिथ 2015 और 2023 के आईसीसी वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रहे हैं। स्मिथ साल 2015 में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान बने।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !