Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिले के पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड का किया जा रहा वितरण

जिले में 108378 आयुष्मान कार्ड का किया जाएगा वितरण, स्वास्थ्य कर्मी कर रहे वितरण

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत जिले के आमजन को कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया होगी। इस योजना के तहत अब पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जा रहा है। राज्य सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पंजीकृत सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के जिले में पात्र परिवारों को चिकित्सा विभाग की ओर से जिले में 108378 आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इस कार्ड को लेकर संबंधित लाभार्थी योजना के तहत अधिकृत सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में नि: शुल्क उपचार करवा सकेंगे।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के तहत जिले के पात्र परिवारों की ई-केवाईसी कर आयुष्मान कार्ड वितरण का कार्य स्वास्थ्य विभाग के फिल्ड स्तरीय कार्मिकों द्वारा प्रारंभ किया जा चुका है। राज्य सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ सभी पात्र परिवारों को मिले, इसके लिए विभाग की ओर से ई-केवाईसी का कार्य लगातार किया जा रहा है। वहीं अब कार्ड वितरण का कार्य किया जाएगा और इस संबंध में बरती जाने वाली सावधानी व की जाने वाली गतिविधियों के बारे में ब्लॉक व फिल्ड स्तरीय कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

 

Ayushman cards are being distributed to eligible families of the district

 

ग्राम स्तर तक पहुंचाये जाएंगे कार्ड:- आयुष्मान कार्ड निदेशालय से जिला मुख्यालय और यहां से खण्डस्तर पर भिजवाने के बाद खण्ड से ग्राम पंचायत स्तर तक कार्ड भिजवाए जा चुके हैं, अब पात्र परिवारों को विभागीय कार्मिक पीएमजेवाई मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारण करते हुए कार्ड वितरण किया जा रहा है।

 

किस ब्लॉक में कितने आयुष्मान कार्ड:- जिले को कुल 108378 आयुष्मान कार्ड प्राप्त हुए हैं, जिनमे से बौंली ब्लॉक में 18881, चौथ का बरवाडा ब्लॉक में 174378, खंडार ब्लॉक में 17600, मलारना डूंगर में 16146 व सवाई माधोपुर ब्लॉक में 38373 आयुष्मान कार्डों का वितरण किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !