Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बहरावंडा खुर्द सहित आस पास के क्षेत्रों में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं

सवाई माधोपुर: बहरावंडा खुर्द कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में इन दिनों अज्ञात चोरों ने आ*तंक मचा रखा है। जिसकी वजह से ग्रामीणों मे दह*शत का माहौल है। वहीं 15 दिनों के भीतर भी कस्बे में चोरों ने करीब 9 लाख रुपये कीमत के मोटर केबल, सहित थ्री फेस ट्रांसफॉर्मर सहित बेशकीमती कृषि उपकरण चुराने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। जिसके चलते एक बार फिर चोरों ने एक साथ कई स्थानों पर विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर उतारकर उनमें से कीमती सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दे दिया।

 

Baharwanda Khurd Sawai Madhopur News 22 June 25

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मरों पर अलग-अलग जगह बड़े ही शातिराना तरीके से धावा बोला जैसे पहले से सब तय किया गया हो। क्षेत्र में बहरावंडा खुर्द, फरिया, सुमनपुरा झोंपड़ी, दौलतपुरा, सत्रह मिल, कटार, खंडेवला आदि जगहों पर चोरों ने ट्रांसफार्मरों से कीमती धातु तांबा और तेल, मोटर केबल चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बहरावंडा कस्बे में अज्ञात चोरों ने शनिवार रात में गजानंद चौधरी के निजी फार्म हाउस स्थित राजहंस नर्सरी की दीवार के समीप अपने खेत में विघुत ट्रांसफार्मर लगा हुआ था जिसको चोरों ने निशाना बनाया गया।

 

 

 

 

गजानंद चौधरी, रवि चौधरी ने बताया कि खेत पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से रात 9 बजे तक मोटर चालू कर धान की पौधों की सिंचाई की कर रात 10 बजे मोटर बंद कर घर पर सोने चले गए। वहीं रविवार सुबह 7 बजे गाय भैंसों घरेलू कार्य के लिए पानी उपयोग में लेने के मोटर को सुचारू की गई तो मोटर नहीं चल पाई, वहीं मोटर पंप सैट पर विघुत सप्लाई नहीं दिखाई दी तो खेत पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर पर जाकर देखा तो पता चला की चोरों ने ट्रांसफार्मर को पोल से जम्फर काटकर चैनल पर लगे नट बोल्ट को खोलकर नीचे गिराया गया। वहीं चोरों ने नीचे ट्रांसफार्मर को खोलकर ट्रांसफार्मर में लगे कीमती तांबा सहित ट्रांसफार्मर तेल का चोरी कर ले गए।

 

 

 

वहीं मौके पर ट्रांसफार्मर का खाली खोखा सहित अंदर के अन्य उपकरण बिखरे हुए दिखाई दिए। वहीं किसान नरोत्तम जाट ने बताया की पीला माड़ स्थित खेत पर कुएं में 7एचपी थ्री फेस मोटर लगाई गई है, जिसमें मीटर स्वचालित करने के लिए 200 फिटमोटर डबल केबल पानी के अंदर तक लगाई गई है। जिसे चोरों ने मोटर केबल को कुएं के अंदर उतरकर पानी के बराबर से करीब 150 फीट केबल चोरी कर ले गए। जिसकी अनुमानित कीमत 8से 10 हजार तक आकी गई है।

 

 

 

 

वहीं चोरों ने टोंक चिरगांव नेशनल हाइवे से करीब 300 फीट अंदर राजहंस नर्सरी स्थित खेत पर कुएं से चोरों ने 8 दिन में दो बार करीब 70-70 फीट केबल चोरी कर ले गए, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रूपए की चोरी कर ले गए। किसानों द्वारा बाजार से नई केवल खरीद कर वापस लगा दी गई। जिसे बुधवार रात फिर से चोर चोरी कर ले गए। वहीं किसान वीरेश चौधरी ने स्थानीय पुलिस चौकी पर भी अवगत करवाया गया और मौके मुआना तब्दीश के लिए संजय हैड कांस्टेबल को घटना स्थल पर ले जाकर मौका स्थिति दिखाया गया।

 

 

 

 

लेकिन आज दिन तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। कस्बें के सपीम फरिया गांव निवासी लल्लू शर्मा के खेत पर बॉरबेल में लगी 600 फीट मोटर केवल चोरी कर चोर अपने साथ ले गए। वहीं रामवतार पीटर के खेत पर कुएं से 65 फीट थ्री फेस केबल चोर काटकर ले गए, जिसकी अनुमानित कीमत 5 हजार के करीब है। इसी तरह कटार निवासी सुरेश गुर्जर के खेत पर लगे बोरवेल से 100 फीट केवल, दौलतपुरा गांव से रामगोपाल गुर्जर के खेत पर लगे बोरवेल से 100फीट, वहीं पशु चिकित्सक डॉ. बालाराम गुर्जर, सूरज गुर्जर, बृजमोहन जाट, मांगीलाल जाट, आदि किसानों के खेत से 100 से 150 के लगभग केवल चोरी हुई।

 

 

वहीं बहरावंडा खुर्द दिनेश सैनी ने बताया कि आबादी क्षेत्र स्थित कुएं से इंजन पंखा चोरी कर ले जाया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 6 हजार रूपए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि किसानों के प्रतिदिन खेती के उपयोग में आने वाले कृषि उपकरण इंजन पंखा, इंजन, स्टार्टर, केवल, पाइप लाइन, इंजन पट्टा, सहित अन्य उपकरण चोरों द्वारा लगातार चोरी हो रही है जिसका आज तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !