Saturday , 7 March 2026
Breaking News

धमा*केदार कार्रवाई: 40 करोड़ के अ*वैध पटाखे पकड़े, 231 टन माल जब्त

बारां: बारां जिले में पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अ*वैध पटाखों का भंडाफोड़ किया है। अटरू-बारां रोड पर स्थित आर.डी. ब्रदर्स के 3 गोदामों से करीब 40 करोड़ रुपये की अ*वैध विस्फोटक निर्माण सामग्री और तैयार पटाखे जप्त किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि गत 20 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंडोला के पास आर.डी. ब्रदर्स के गोदामों में क्षमता से कहीं अधिक और अ*वैध रूप से वि*स्फोटक सामग्री का भंडारण किया गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी व वृताधिकारी हरीराम सोनी के निर्देशन और कोतवाली थानाधिकारी भजनलाल प्रोबेशनर आरपीएस ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी।

 

Baran Police and district administration action on firecracaker factory News 24 Feb 26

 

 

जांच में उजागर हुई गंभीर लापरवाही, बिना सुरक्षा इंतजामों के संचालित हो रहा था काम:

जब पुलिस और नगर परिषद की टीम ने गोदामों का निरीक्षण किया, तो वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं मिले। गोदामों में अग्निशमन के उपकरण तक नदारद थे, जो किसी भी बड़ी जनहानि का कारण बन सकते थे। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों गोदामों को तुरंत सील कर दिया। नगर परिषद आयुक्त भुवनेश मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

 

 

 

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद:

21 और 22 फरवरी को चली लंबी जप्ती की कार्रवाई में ब*म निरोधक दस्ता, एफएसएल और अग्निशमन दल को भी शामिल किया गया। जप्त की गई सामग्री में लगभग 2 लाख 31 हजार 300 किलोग्राम (231 टन) कुल वि*स्फोटक सामग्री बरामद की गई। जिनमें 1350 कट्टे से करीब 338 क्विंटल नीले, लाल और सादे सुतली ब*म, तैयार पटाखे 5500 कार्टून (करीब 1918 क्विंटल), वि*स्फोटक बा*रूद 12 क्विंटल पोटेशियम नाइट्रेट, सल्फर, चारकोल और एल्युमिनियम पाउडर एवं अन्य सामग्री 45 क्विंटल जर्दा (पटाखों के लिए), 20 बंडल लाल बत्ती, पैकिंग मशीनें और भारी मात्रा में ब्रांडेड लेबल शामिल है।

 

 

जप्त किए गए पटाखों और कच्चे माल की कुल अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थानाधिकारी भजनलाल, किशनगंज थानाधिकारी रमेशचन्द मेरोठा, नगर परिषद आयुक्त भुवनेश मीणा और उप जिला कलेक्टर विश्वजीत सिंह की मुख्य भूमिका रही। फिलहाल, मामले की विस्तृत जांच किशनगंज थानाधिकारी रमेशचन्द मेरोठा द्वारा की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में वि*स्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !