Saturday , 6 June 2026
Breaking News

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पंचायत समिति सवाई माधोपुर जगदीश प्रसाद मीणा को एक लाख रुपये की रि*श्वत ट्रैप किया गया है। आरोपी बीडीओ के पास जिला परियोजना प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी था।

 

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई को एक शिकायत मिली थी कि जगदीश प्रसाद मीणा ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पंचायत समिति सवाईमाधोपुर द्वारा परिवादी और उसके दो साथियों को उनकी बीपीएम की नौकरी से कार्यमुक्त नहीं करने और पेण्डिग यात्रा भत्ता व अन्य बिलों को पास करने की ऐवज में तीनो से एक-एक लाख रूपये रि*श्वत राशि की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा है और दोनो साथियों की रि*श्वती राशि भी परिवादी को ही इक्‌ट्ठा करके लाकर देने के लिए दबाव बना रहा है।

 

 

 

जिस पर आनन्द शर्मा, उप महानिरीक्षक पुलिस द्वितीय के सुपरविजन में भूपेन्द्र, अतीरक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन सही पाये जाने पर आज मंगलवार को मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए जगदीश प्रसाद मीणा हाल निवास मकान नं. 221, विवेकानन्द नगर, कोटा हाल ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर को परिवादी से एक लाख रुपये की रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !