Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बस-टैक्सी हड़ताल से यात्री बेहाल, लाखों यात्री फंसे

जयपुर: राजस्थान में प्राइवेट बस और टैक्सी ऑपरेटर्स की ह*ड़ताल के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। सोमवार रात 12 बजे से करीब 35 हजार बसों का संचालन बंद है, जिससे जयपुर, उदयपुर, कोटा और सीकर समेत कई शहरों में यात्री परेशान नजर आए। खाटूश्याम मेले के लिए दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालु जयपुर में अटक गए हैं। उदयपुर में एक युवक अहमदाबाद पहुंचने के लिए भटकता रहा, जहां उसकी मां अस्पताल में भर्ती है।

 

Bus Taxi Operators RTO Action rajasthan passengers Jaipur News 24 feb 26

 

जयपुर में कुछ स्थानों पर बसों से यात्रियों को जबरन उतारने की शिकायतें भी सामने आईं, जिसके बाद पुलिस तैनात करनी पड़ी। ह*ड़ताल का असर रेलवे स्टेशनों पर भी दिखाई दिया, जहां यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। बस ऑपरेटर्स का दावा है कि रोजाना 15 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हो सकते हैं। इधर ह*ड़ताली ऑपरेटर्स ने आं*दोलन को उ*ग्र करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन का कहना है कि वे 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली पीएम की रैली में भी बसें नहीं देंगे।

 

 

 

 

ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को उन्हें सचिवालय में बातचीत के लिए बुलाया गया था, लेकिन बातचीत में कोई सहमति नहीं बन सकी। शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे से ह*ड़ताल प्रभावी कर दी गई है। यदि मांगों पर सहमति नहीं बनती है तो बस ऑपरेटर्स सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। वहीं, जोधपुर में मंगलवार सुबह प्राइवेट बसों का संचालन सामान्य रहा। यहां हड़ताल का असर देखने को नहीं दिखा।

 

 

 

निजी बस ऑपरेटर्स का दावा है कि टैक्सी यूनियन ने भी उनके समर्थन में हड़*ताल की है। हालांकि, टैक्सी ऑपरेटर्स के किसी संगठन ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, प्राइवेट बस संचालकों का कहना है राजस्थान से आने-जाने वाली 35 हजार बसों से डेली 15 लाख से ज्यादा पैसेंजर्स सफर करते हैं। हड़*ताल होने से इन्हें परेशानी होगी। खाटूश्याम मेले में शामिल होने के लिए अन्य राज्यों से आए यात्री जयपुर, सीकर और झुंझुनूं समेत कई शहरों में फंसे हुए हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !