Thursday , 4 July 2024
Breaking News

बाटोदा थाना पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बाटोदा थाना पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी किशना पुत्र अम्बालाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक टोपीदार बन्दूक को जब्त किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा राजस्थान जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज द्वारा अवैध हथियारों, मादक पदार्थों, अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

Batoda police station arrested accused with illegal weapon in sawai madhopur

 

 

अभियान के तहत एसपी के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद व सीओ बामनवास तेज कुमार पाठक के निर्देशन में गत मंगलवार को बाटोदा पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को अवैध हथियार टोपीदार बन्दूक एक नाली के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी रामकेश मीना ने बताया कि हमराही जाब्ता के समय फुलवाड़ा मोड़ के पास, आरामपुरा पहुंचकर कंधे पर बन्दूक टांगकर जाते एक व्यक्ति को घेरा देकर पकड़ा।

 

 

 

 

 

 

जब उससे नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम किशना पुत्र अम्बालाल निवासी जिरोता सपोटरा करौली हाल निवासी आरामपुरा बाटोदा सवाई माधोपुर बताया। किशना से जब बंदूक के लाइसेंस के बारे में पूछा गया था तो उसने कोई लाइसेंस नहीं होना बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के पास मिले अवैध हथियार को जब्त किया। और किशना के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी बाटोदा रामकेश मीना, कैलाशचंद कांस्टेबल, सुरेशचन्द कांस्टेबल, हरेश कांस्टेबल एवं खुशीराम कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में अवैध चराई की समस्या से उत्पन्न स्थिति के …

अवैध चराई रोकने के लिए धारा 144 लागू

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व इस क्षेत्र के आसपास के …

एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को उतारा मैदान में 

नई दिल्ली:- लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला को …

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर:- चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत 17 लोगों को गिरफ्तार …

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार       NDA से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version