Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जरूरतमंद एवं उपेक्षित वर्ग तक पहुंचे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर एवं तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार के तत्वाधान में विधिक सेवा शिविर का आयोजन सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय परिसर, रामेश्वर मोड, खण्डार पर हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरेंद्र सिंह थे। शिविर की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, टोंक विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज बंसल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ नालसा थीम सांग-एक मुट्ठी आसमान से हुआ। इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता शर्मा ने शिविर की विषयवस्तु, दिव्यांगजनों के अधिकार, महिलाओं एवं बालकों के अधिकार एवं संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संचालित किए जाने वाले विधिक सहायता, लोक अदालत, विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविरों के बारे में जानकारी दी। वहीं विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव एवं राज्य प्राधिकरण के मनोनीत प्रतिनिधि पंकज बंसल ने योजनाओं की जानकारी दी।

Benefit welfare schemes reached needy people
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश हरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अक्षम को सक्षम बनाने, कमजोर एवं जरूरतमंद को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा योजनाओं का निर्माण किया जाता है। योजनाओं का लाभ अशिक्षा, दूर दराज में रहने, जागरूकता के अभाव आदि कई कारणों से पात्रों तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे में विधिक सेवा शिविरों के तहत कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले, इसके प्रयास किए जाते है। योजनाओं का लाभ अंतिम जरूरतमंद तक पहुंचाने में शिविर प्रभावी साबित हो रहे है।
जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए निरंतर टीम के रूप में कार्य किया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बेरोजगारी भत्ता, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, निःशुल्क दवा, निःशुल्क जांच योजना, एनएफएसए, श्रम विभाग की योजनाएं, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले इसके लिए समन्वित प्रयास की बात कही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता शर्मा ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविरों तथा योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में पात्र बच्चों को प्री-स्कूल किट, खिलौना किट, मृत्यु मुआवजा राशि के चेक, जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र, नसबन्दी प्रमाण पत्र, कृषि यंत्र, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र, ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, स्कूली छात्राओं को साईकिल आदि से लाभान्वित किया गया।
शिविर में एन.एफ एस.एम दलहन योजना के अन्तर्गत स्प्रे मशीन, पीवीसी पाईपलाईन योजना के अन्तर्गत दो चेक, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की ओर से कार्यशाला योजना के 28 स्वीकृति पत्र, 6 विधवाओं को पेंशन, 4 दिव्यांगाों को पेशन, 25 वृद्धजनों को पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन योजना के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर 30 प्रशंसा प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के 40 पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति पत्र, महात्मा गांधी योजना में 53 पात्र व्यक्तियों को जाॅब कार्ड, श्रम विभाग की ओर से मृत्यु सहायता योजना के अन्तर्गत एक श्रमिक के परिवार को चैक, कृषि उपज मंडी समिति की ओर से 4 श्रमिकों के परिवारों को चेक वितरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 9 ट्राईसाईकिल, 3 व्हीलचेयर, 2 बैसाखी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण योजना के अन्तर्गत 3 स्वीकृति पत्र, सहयोग उपहार योजना के अन्तर्गत 7 स्वीकृति पत्र, पालनहार योजना के अन्तर्गत 15 स्वीकृति पत्र, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से 1 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 2 विवाह प्रमाण पत्र, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनननी शिशु सुरक्षा योजना के अन्तर्गत 5 स्वीकृति पत्र, परिवार योजना के अन्तर्गत 5 महिलाओं को नसबन्दी प्रमाण पत्र, वन विभाग की ओर से क्षेत्रीय वन बाघ परियोजना तालडा द्वारा 27 एवं खण्डार की ओर से 8 मृतकों के परिवारों को मुआवजा राशि के चैक प्रदान किए गए, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 20 बच्चों को प्री स्कूल किट एवं खिलौना वितरण, 20 महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना के अन्तर्गत 5-5 हजार रूपये की राशि के चैक, शिक्षा विभाग की ओर 20 छात्राओं को साईकिल वितरण, श्रम विभाग की ओर से मृत्यु सहायता योजना के अन्तर्गत 01 एफडी प्रदान की, कृषि उपज मंडी समिति की ओर से राजीव गांधी कृषक साथी योजना के अन्तर्गत 4 मृतक श्रमिकों के परिवारों को चैक, कृषि विभाग की ओर से एनएफएसएम योजना के अन्तर्गत 4 दलहन कृषि उपकरण, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कार्यशाला योजना के अन्तर्गत 28 स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 40 स्वीकृति पत्र, 6 विधवाओं को पेंशन, 4 दिव्यांगो को पेंशन, 25 वृद्धाओं को पेंशन, आयुर्वेद विभाग की ओर से 50 आमजन को काडा वितरण, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से 85 मासिक पास, 125 पास का नवीनीकरण किया गया। इस प्रकार शिविर के पूर्व तैयारियों के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत 23506 आमजन को लाभान्वित किया गया एवं शिविर के दौरान विभिन्न योजनाअेां के अन्तर्गत 1024 आमजन को लाभान्वित किया गया। शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार के अध्यक्ष तापस सोनी, न्यायाधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्तागण, दिव्यांगजन, छात्र-छात्राएं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अनेकों लाभार्थी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !