Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भजन संध्या में गाए गांधी के प्रिय भजन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर शिक्षा विभाग के तत्वावधान में स्काउट मैदान में गांधी भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में स्कूली बालक-बालिकाओं ने गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह, एडीएम महेन्द्र लोढा, गांधी दर्शन समिति के जिला सह संयोजक विनोद जैन ने महात्मा गांधी के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

Bhajan program  birth aniversary Mahatma Gandhi
भजन संध्या का आगाज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन की बालिकाओं ने रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम भजन से किया। इसके बाद दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल के माध्यम से श्रोताओं को गांधी के सत्य एवं अहिंसा की ताकत से रूबरू करवाया। महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल साहूनगर के बालिका ने गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तैने कहिए, जो पीर पराई जाने रे के माध्यम से दूसरों की भलाई करने तथा परोपकार का संदेश दिया। इसके बाद शिक्षक हनुमान शर्मा ने थारी महिमा अपरंपार महात्मा गांधी जी भजन से कुरीतियों पर व्यंग्य किया तथा गांधी के आदर्शाे से उपस्थित श्रोताओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह जैसे आदर्शो को याद करते हुए उनके आदर्शाे को आज के समय में अधिक प्रासंगिक बताया। उन्होंने गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की बात कही। भजन संध्या में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना, रामखिलाडी बैरवा, रविन्द्र चर्वदा, रेणु भास्कर, महेश सेजवाल, अजय शर्मा, जुगराज बैरवा सहित अन्य भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !