Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य में भजन संध्या का हुआ आयोजन

शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन गुरुवार को सायंकाल अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के प्रतिष्ठित वैश्विक पटल पर एक भजन संध्या का सवाई माधोपुर से वर्चुअल आयोजन हुआ। इस भजन संध्या में दिल्ली से उमंग सरीन, रंजना मजूमदार, जर्मनी के कोलोन शहर से डॉ. शिप्रा शिल्पी सक्सेना, गाजियाबाद से संस्था के वैश्विक अध्यक्ष पण्डित सुरेश नीरव, मधु मिश्रा और बाघों एवं त्रिनेत्र गणेश की नगरी सवाई माधोपुर से डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी शामिल रहे।

 

 

Bhajan Sandhya organized on the occasion of Shardiya Navratri in sawai madhopur

 

रंजना मजूमदार ने एक भजन जागो तुमि जागो, जागो दुर्गा दशप्रहरण धारिणी जागो प्रस्तुत किया। मधु मिश्रा ने भजन जिसने ये जोत जलाई उस परिवार के सदके प्रस्तुत किया। डॉ. शिप्रा शिल्पी सक्सेना ने भजन जरा फूल बिछा दो राहों में मेरी मईया आन बिराजी हैं प्रस्तुत किया। उमंग सरीन ने भजन बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरों वाली मईया प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव ने मां दुर्गा और नवरात्रों के वैज्ञानिक स्वरूप और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कहा कि नवरात्रों में हम हर दिन दुर्गा मां के अलग – अलग रूपों की उपासना करते हैं। आज का दिन दुर्गा मां के कूष्मांडा स्वरूप का है।

 

 

Klub Fox Second Anniversary Clothes offer

 

 

नवरात्रि में चौथे दिन देवी को कुष्माण्डा के रूप में पूजा जाता है। अपनी मन्द, हल्की हँसी के द्वारा अण्ड यानी ब्रह्माण्ड को उत्पन्न करने के कारण इस देवी को कुष्माण्डा नाम से अभिहित किया गया है। उन्होंने नवरात्रों के भौतिक, प्राकृतिक तथा आयुर्वेदिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने एक भजन इतनी शक्ति हमें देना माता भी प्रस्तुत किया। देर रात तक चली इस भजन संध्या को भारत एवं विश्व के अन्य अनेक देशों से असंख्य लोगों ने देखा और सराहा।

 

सवाई माधोपुर जिले का सबसे अग्रणी कपड़े का शोरूम

क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर की दूसरी वर्षगांठ पर शानदार एवं आकषर्क ऑफर

जहां आपको मिलेंगे 2 कपड़े की कीमत में 7 कपड़े वो भी 10% की अतिरिक्त छूट पर

इसके अलावा एक कपड़े की कीमत में ले जा सकते है 3 कपड़े

क्लब फॉक्स स्टोर से आप शर्ट्स, टी-शर्ट्स, जीन्स, ट्रॉजर्स, लोवर्स, शॉर्ट्स इत्यादि कपड़े की खरीद कर सकते है।

ऑफर अवधि:- 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :- 9929421787/7014585283

पता :-प्लाट नं. 15, लाला ट्रेड्स के पास, मंडी रोड़ सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !